हेल्थ डेस्क। स्मोकिंग हमारी सेहत के लिए कितनी हानिकारक है, यह तो लगभग हर कोई जानता है। बावजूद इसके इसे पीने के आदि लोग बिना समय देखे कभी भी इसे पीने से मना नहीं करते। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो सुबह उठते ही सिगरेट (cigarette) पीते हैं, तो यह आर्टिकल में आपके लिए भी है। आइए जानते हैं सुबह उठते ही सिगरेट पीने के शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
यह भी पढ़ें-आंखों के लिए भी खतरा बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर, जा सकती है रोशनी
स्मोकिंग करना हानिकारक है, यह तो हम सभी जानते हैं, लेकिन अगर आप सुबह-सुबह इसे पीते हैं, तो इसका जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। सुबह जागने के तुरंत बाद आप जो सिगरेट जलाते हैं, वह आपके दिन की सबसे खतरनाक सिगरेट हो सकती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी स्मोक करते हैं। अगर आप सुबह सबसे पहले स्मोक कर रहे हैं, तो दिन का यह पहला कश आपके फेफड़ों और दिल को काफी ज्यादा जोखिम में डाल सकता है।

सुबह के समय हमारा शरीर एक रीसेट मोड में जागता है। इस दौरान फेफड़े ज्यादा संवेदनशील होते हैं, हार्मोन लेवल बढ़ा हुआ रहता है और आपके सिस्टम सुबह के समय कमजोर होते हैं। यही वजह है कि सुबह के समय स्मोक करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है, भले ही आप दिनभर बेहद कम स्मोक करते हों।
इतना ही नहीं सुबह उठते ही सिगरेट पीने से निकोटीन और टॉक्सिन्स सांस लेने के साथ ब्लड स्टीम में प्रवेश कर जाते हैं, इससे हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस हार्मोन तुरंत बढ़ जाते हैं। साथ ही पूरे दिन आपका शरीर असंतुलित रहता है, ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं और ऑक्सीजन की पूर्ति भी अच्छे से नहीं होती है।
Tag: #nextindiatimes #Health #cigarette #Lifestyle