नई दिल्ली। भारत ने अपना पहला घरेलू 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर विक्रम (Vikram 32-Bit) को सेमीकॉन इंडिया 2025 में लॉन्च किया है। यह चिप पूरी तरह से स्वदेसी है। भारत के लिए यह सेमिकंडक्टर के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि इस चिप को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बड़े मौके पर मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें-Hyundai Exter Pro Pack वेरिएंट लॉन्च, मिल रहे शानदार फीचर्स
विक्रम चिप (Vikram 32-Bit) को इसरो की सेमीकंडक्टर लेबोरेटरी ने बनाया है।गौरतलब है कि अब तक भारत चिप्स के मामले में दूसरे देशों पर निर्भर रहता था लेकिन अब इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत हो चुकी है। इसे खासकर स्पेस में रॉकेट भेजने के काम में लिया जाएगा। इसे सेमिकंडक्टर चिप्स के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग कहा जा रहा है।

इसे इस तरह बनाया गया है कि यह अंतरिक्ष उड़ानों के दौरान चरम परिस्थितियों जैसे कि बहुत ज्यादा गर्मी, ठंड, कंपन और दबाव को सह सके। यह ऐसी माइक्रोप्रोसेसर चिप है, जो कई तरह के काम कर सकती है; जैसे कि गणना करना, डेटा प्रोसेस करना और कंट्रोल सिस्टम्स को चलाना। यह प्रोसेसर (Vikram 32-Bit) एक बार में 32 बिट्स डेटा प्रोसेस कर सकता है। यह इसकी स्पीड और क्षमता को दिखाता है। मतलब यह ज्यादा जटिल कामों को भी आसानी से पूरा कर सकता है।
यह पहले से तैयार स्वदेशी 16-बिट VIKRAM1601 का एडवांस वर्जन है, जिसे 2009 से इसरो के लॉन्च व्हीकल्स के एवियोनिक्स सिस्टम में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसरो ने VIKRAM3201 प्रोसेसर के लिए जरूरी सभी सॉफ्टवेयर टूल्स खुद ही विकसित किए हैं। इन्हें किसी बाहरी कंपनी या विदेश से नहीं लिया गया है। फिलहाल देश में 5 सेमीकंडक्टर यूनिट का निर्माण चल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #Vikram32Bit #PMModi