31.1 C
Lucknow
Monday, August 18, 2025

ये हैं Asia Cup T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 (Asia Cup T20 2025) का आगाज 9 सितंबर से होना है, जबकि इसका फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंंट का खिताब जीतने के लिए कुल 8 टीमें मैदान में उतरेंगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई के दो शहर- अबूधाबी और दुबई में होंगे।

यह भी पढ़ें-जानें कितनी होती है क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले स्टंप्स की कीमत?

टी20 फॉर्मेट में एशिया कप (Asia Cup T20) में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत की ओर से विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 9 पारियों में 429 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 122* है, जो उन्होंने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।

पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप (Asia Cup T20 ) में छह मैच खेले, जिसमें 56.20 की औसत के साथ 281 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक आए। रिजवान ने 21 चौके और छह छक्के लगाए हैं। भारत के खिलाड़ी रोहित शर्मा ने 9 मुकाबलों में 30.11 की औसत के साथ बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में दो अर्धशतकों के साथ 271 रन बनाए। रोहित के नाम 12 छक्के और 27 चौके हैं।

हांगकांग के बल्लेबाज बाबर हयात ने साल 2016 से 2022 के बीच में कुल पांच मैच खेले, जिसमें 47 की औसत के साथ 235 रन जुटाए। हयात के नाम एक शतक और एक अर्धशतक है। इस खिलाड़ी ने 10 छक्के और 22 चौके लगाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाड़ी इब्राहिम जादरान ने 65.33 की औसत के साथ 196 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। जादरान ने चार छक्के और 14 चौके अपने नाम किए। एशिया कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।

Tag: #nextindiatimes #AsiaCupT202025 #sports

RELATED ARTICLE

close button