हेल्थ डेस्क। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। कई लोगों को जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न की शिकायत है। ऐसे में अगर ये लंबे समय तक बनी रहती है तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं होता है। आपको बता दें कि ये Arthritis यानी कि गठिया का संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें-त्वचा को बेदाग बनाने में बेहद काम आएगी तुलसी, बस इस तरह करें प्रयोग
गठिया की समस्या में शरीर में यूरिक एसिड (uric acid) को मैनेज करना काफी जरूरी होता है। ऐसे में अलसी के बीज काफी फायदेमंद हैं। इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं।
गठिया के दर्द में फलों का सेवन भी भरपूर मात्रा में करना चाहिए। खासतौर से विटामिन सी से रिच फ्रूट्स आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जैसे- मौसमी, आंवला, संतरा, नींबू और अंगूर। इसके अलावा केला, तरबूज, पपीता और सेब भी ऐसे रोगियों को Arthritis दर्द से बचाने के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।

अर्थराइटिस (Arthritis) की बीमारी में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी जमकर करना चाहिए। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है और हड्डियों के दर्द से काफी हद तक आराम पाया जा सकता है। ऐसे में आप दूध, पनीर और दही का सेवन कर सकते हैं। गठिया के मरीजों को अपनी डाइट में हरी सब्जियां भी दबाकर खानी चाहिए। बीन्स, साग, मेथी, पत्ता गोभी, फली और ब्रोकली का सेवन ऐसे में काफी फायदेमंद रहता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जिससे जोड़ों में आने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
Tag: #nextindiatimes #Arthritis #health




