एंटरटेनमेंट डेस्क। आज हम आपको उस हॉलीवुड actress की सक्सेस स्टोरी बताने जा रहा हैं, जिसे पढ़कर आपको लगेगा कि अगर मेहनत, लगन और जुनून है तो आप अपनी दुनिया बदल सकते हैं। इस एक्ट्रेस (actress) ने कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, ऑस्कर से लेकर गोल्डन ग्लोब जैसे बड़े अवॉर्ड भी झटके।
यह भी पढ़ें-शूटिंग लोकेशन से पेरेंट्स को था ऐतराज, अब करोड़ों के मालिक हैं ‘हैरी पॉटर’
हम बात कर रहे हैं रीज विदरस्पून की। वो अब 49 साल की हैं। वो अमेरिकन actress और प्रोड्यूसर हैं। वो एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर), प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड झटक चुकी हैं। वो 2023 में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस थीं। उनकी नेटवर्थ 440 मिलियन डॉलर (38,54,57,60,000 भारतीय रुपये) बताई जाती है।
रीज विदरस्पून जब 14 साल की थीं, तब उन्होंने बतौर टीनएजर एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। वो साल 1991 में ‘द मैन इन द मून’ में नजर आई थीं। फिर 1996 में दो फिल्मों ‘फ्रीवे’ और ‘फियर’ में नजर आने के बाद 1999 में Cruel Intentions में सपोर्टिंग रोल से उन्हें स्टारडम मिला। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हॉलीवुड में 250 मिलियन डॉलर (करीब 2100 करोड़ रुपये) कमाने वाली रीज अचानक गायब हो गई थीं। तब तरह-तरह के कयास लगे। किसी ने कहा कि वो रिटायर हो गई हैं, कोई बोला कि वे अब स्क्रीन से दूर हो गई हैं। पर वो कुछ और ही कारनामा कर रही थीं, जिसकी किसी को कानों-कान खबर नहीं थी। उन्होंने 900 मिलियन डॉलर यानी 75000 करोड़ का बिजनेस खड़ा कर दिया था।
Tag: #nextindiatimes #actress #Hollywood #ReeseWitherspoon