लाइफस्टाइल डेस्क। मानसून (monsoon) में लोग हमेशा बाहर घूमना पसंद करते हैं ऐसे में कई बार हम कुछ ऐसी चीजों को साथ में रखन भूल जाते हैं। जिसके कारण मानसून में हम घूमते तो जरूर हैं लेकिन अच्छी यादों (good memories) के बजाय परेशान होकर वापस लौटते हैं। ऐसे में हमें जरूरत है कि मानसून में घूमने जाने से पहले हम कुछ चीजों को हमें साथ जरूर लेकर जाएं जिससे हमारा ट्रिप (trip) खूबसूरत और आसान बन जाए।
यह भी पढ़ें-बारिश में स्कूटी में घुस गया है पानी, नहीं हो रही स्टार्ट तो इन ट्रिक्स से करें चालू
मानसून (monsoon) के समय अगर हम कहीं भी बाहर घूमने के लिए जा रहे है तो ये जरूर याद रखें की बारिश कभी भी हो सकती हैं। इसलिए छाता जरूर रखना चाहिए क्योंकि अगर बारिश हुई तो आप बच सकें। बारिश के समय में कपड़े बहुत मुश्किल से सूखते हैं। जिसके कारण ट्रैवल के समय में वाटरप्रूफ कैरी बैग जरूर रखना चाहिए। इससे भीगे हुए कपड़ों के कहीं से लाने में आसानी होती हैं।

बारिश में (monsoon) गीले होने का डर रहता है, इसलिए ऐसे कपड़े चुनें जो जल्दी सूख जाएं और आरामदायक हों। कॉटन के बजाय सिंथेटिक (Synthetic) या मिक्स फैब्रिक के कपड़े बेहतर ऑप्शन है। बहुत भारी या मोटे कपड़े ले जाने से बचें क्योंकि वे सूखने में ज्यादा समय लेते हैं। एक-दो जोड़ी एक्स्ट्रा कपड़े जरूर रखें।
बारिश के मौसम (monsoon) में पेट से जुड़ी परेशानियां आम होती हैं। इसलिए, बाहर का खाना खाते समय साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। स्ट्रीट फूड से बचें और सिर्फ साफ-सुथरी जगहों पर ही खाएं-पिएं। उबला हुआ या फिल्टर्ड पानी ही पिएं। अपने साथ कुछ सामान्य दवाएं जैसे पेट दर्द, बुखार, और उल्टी की दवाइयां जरूर रखें।
Tag: #nextindiatimes #monsoon #traveltips