28 C
Lucknow
Tuesday, October 21, 2025

एटा: टायर फटने से पेड़ से टकराया कांवड़ियों से भरा लोडर, सात घायल

एटा। एटा (Etah) जिले में टायर फटने से कांवड़ियों से भरा एक लोडर टेंपो पेड़ से टकरा गया। इस हादसे (accident) में सात कांवड़िए घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कांवड़ियों को अवागढ़ अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंचे कोतवाली नगर प्रभारी अमित कुमार ने तत्काल घायलों का हाल-चाल जाना।

यह भी पढ़ें-एटा में जमीनी विवाद में चली गोलियां, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में कांवड़ियों से भरा एक लोडर हादसे (accident) का शिकार हो गया। सकरौली थाना क्षेत्र के अवागढ़ मार्ग पर जरानी के पास यह हादसा हुआ। लोडर का टायर अचानक फटने से वाहन पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में सात कांवड़िए घायल हो गए।

घायलों को पहले चुरथरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार कांवड़ियों को एटा (Etah) के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल कांवड़ियों में गिर्राज त्यागी, रविन्द्र, भूप सिंह, प्रद्युम्न शर्मा, संदीप, ब्रजकिशोर और आकाश शामिल हैं। सभी घायल सागरपुर पोस्ट जाटोली, धौलपुर के निवासी हैं।

घायल ब्रजकिशोर ने बताया कि वे धौलपुर से गंगा जी की परिक्रमा करने और जल भरने जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त लोडर की संख्या यूपी 83 बीटी 3762 है। क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार कांवड़िए धौलपुर से सोरों गंगा घाट जा रहे थे। लोडर का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। सूचना मिलते ही सकरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #accident

RELATED ARTICLE

close button