स्पोर्ट्स डेस्क। लॉर्ड्स (Lord’s) में आज यानी रविवार को तीसरे टेस्ट का चौथा दिन है। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test series) का तीसरा मैच गुरुवार से लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लॉर्ड्स के मैदान पर सिर्फ 10 भारतीय खिलाड़ी शतक (centuries) लगा सके हैं।
यह भी पढ़ें-क्या करती है रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया, जानें दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?
आपको बता दें वीनू मांकड़ लॉर्ड्स के मैदान (Lord’s ground) पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे। मांकड़ ने साल 1952 में ये कारनामा किया था। वहीं दिलीप वेंगसरकर ने इस मैदान पर तीन शतक लगाए हैं। दिलीप ने साल 1979, 1982 और 1986 में यहां शतक (centuries) लगाया था। गुंडप्पा विश्वनाथ ने साल 1979 में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाया था। विश्वनाथ ने 113 रन बनाए थे।
वहीं रवि शास्त्री ने साल 1990 में 100 रनों की पारी खेलकर इतिहास रचा था। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1990 में इस मैदान पर शतक जड़ा था। अजहरुद्दीन ने 121 रन बनाए थे। वहीं सौरव गांगुली ने 1996 में लॉर्ड्स (Lord’s) पर शतक (centuries) लगाया था। गांगुली ने 131 रनों की पारी खेली थी।

अजीत अगरकर ने साल 2002 में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया था। अगरकर ने साल 2002 में 109 रन बनाए थे। वहीं राहुल द्रविड़ ने साल 2011 में लॉर्ड्स (Lord’s) पर 103 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। अजिंक्य रहाणे ने साल 2014 में लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाया था। रहाणे ने 103 रनों की पारी खेली थी। वहीं केएल राहुल ने साल 2021 में ये कारनामा किया था। राहुल ने 129 रन बनाए थे।
Tag: #nextindiatimes #Lords #INDvsENG