28.7 C
Lucknow
Sunday, July 13, 2025

इस भोजपुरी एक्ट्रेस का लीक हुआ था MMS, इंडस्ट्री छोड़ बन गई कृष्ण दासी

एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म और टीवी जगत की कई ऐसी हस्तियां हैं, जिन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को टाटा-बाय-बाय कह दिया है और भक्ति मार्ग पर निकल गए हैं। ममता कुलकर्णी, इशिका तनेजा, नुपुर अलंकार, बरखा मदान और अनघा भोसले जैसे ढेरों नाम हैं, जो इस तरह का जीवन जीने लगे हैं। हम आपको भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री की फेमस अदाकारा (actress) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान श्रीकृष्ण की शरण में चली गई हैं। वह वृंदावन (Vrindavan) में बस गई हैं और अब शादी की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं।

यह भी पढ़ें-जानें कितनी दौलत के मालिक हैं कपिल शर्मा, कहां से होती है कितनी कमाई?

इस Bhojpuri एक्ट्रेस का नाम प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) हैं। इन्होंने कुछ साल पहले ऐलान किया था कि वह शोबिज छोड़ रही हैं। एक्टिंग की दुनिया में काफी नाम कमाने के बाद अचानक इन्होंने ये फैसला सुनाया, जिसके बाद फैंस हैरान हो गए। हालांकि वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों का साथ नहीं छोड़ा। वहां पर वह अपनी लाइफ के सभी अपडेट्स देती रहती हैं।

हफ्ते भर पहले पूर्व Bhojpuri एक्ट्रेस प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) ने हांथों में लगी मेहंदी और सिंदूर दानी के साथ फोटो पोस्ट की थी। उसके बाद उन्होंने अपनी मांग में लगे सिंदूर के साथ भी मुस्कुराते चेहरे के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘गृहस्थ जीवन। राधावल्लभ श्री हरिवंश।’ इसके अलावा उन्होंने उसके बाद कई फोटोज अपने पति के साथ उनका चेहरा छिपाते हुए शेयर की। नाम नहीं बताया।

बता दें कि जौनपुर में जन्मीं actress प्रियंका पंडित (Priyanka Pandit) वृंदावन में साध्वी बन चुकी हैं। 50 से ज्यादा भोजुपरी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस का एक बॉयफ्रेंड था। जिनके साथ अचानक इनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था और दोनों का रिश्ता टूट गया था। इससे इनकी काफी आलोचना हुई थी। करियर ठप हो गया था। बाद में प्रियंका ने इसे फेक बताया था।

Tag: #nextindiatimes #PriyankaPandit #Bhojpuri

RELATED ARTICLE

close button