29 C
Lucknow
Sunday, July 13, 2025

एटा में 13 वर्षीय बच्चे का नहर में मिला शव, मचा हड़कंप

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा (Etah) जिले में एक 13 वर्षीय बच्चे का बंबा में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक बच्चा शुक्रवार शाम 5 बजे से लापता था जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे। शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस (police) को तत्काल सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (post-mortem) के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-वित्तीय और औद्योगिक प्रगति के दो महत्वपूर्ण मानकों में एटा जिले ने बनाई जगह

दरअसल हाथरस के थाना हसायन क्षेत्र के भैंकुरी गांव निवासी विजय के 12 वर्षीय पुत्र कान्हा की नहर में डूबने से मौत हो गई। शनिवार सुबह एटा (Etah) जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गदेसरा गांव के समीप बंबा में उसका शव तैरता मिला। यह घटना शुक्रवार शाम की है। कान्हा अपने गांव के पास अन्य बच्चों के साथ नहर में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से देर शाम तक बच्चे की तलाश की लेकिन उसे नहीं ढूंढ सके।

शनिवार सुबह जब ग्रामीण बंबा के पास पहुंचे तो उन्हें बच्चे का शव तैरता मिला। उन्होंने तुरंत अवागढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। Etah थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकार जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया। परिजनों ने शव की पहचान कर ली। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #Etah #police

RELATED ARTICLE

close button