23 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

महिलाएं 30 तो पुरुष इस उम्र में करते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर!

डेस्क। आजकल भारत (India) में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (extra marital affairs) काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ज्यादातर लोग अपनी शारीरिक और भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए शादी (marriage) के बाद अफेयर कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस उम्र में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर सबसे ज्यादा होते हैं?

यह भी पढ़ें-कैसा होना चाहिए बेडरूम का रंग, जानें क्या कहता है वास्तु

आजकल सोशल मीडिया के जमाने में शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (extra marital affairs) होना काफी आम हो गया है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ऐसा सिर्फ लस्ट और अट्रैक्शन की वजह से होता है। दुनिया भर के जानकारों और मनोवैज्ञानिकों ने पाया है कि अफेयर के पीछे अक्सर भावनात्मक कमी, मानसिक तनाव या रिश्तों में ठहराव जैसे कारण होते हैं। एक इंसान शादी के बाद अफेयर तब करता है जब वह अपनी जिंदगी या रिश्ते से नाखुश महसूस करता है या उसे लगता है कि उसकी जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं चाहे वो भावनात्मक हों या शारीरिक।

एक रिसर्च से पता चला है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (extra marital affairs) एक खास उम्र में ज्यादा होते हैं। ऑल्टर और हर्शफील्ड द्वारा 2014 में की गई एक स्टडी में पाया गया कि लोग अक्सर तब धोखा देते हैं जब उनकी उम्र 9 पर खत्म होती है, जैसे- 39, 49 या 59 साल। इस उम्र में लोग अपनी जिंदगी के बारे में दोबारा सोचने लगते हैं और सवाल करते हैं कि क्या मैंने सही किया? क्या मेरी ज़िंदगी वैसी ही है जैसी मैंने सोची थी? इस तरह के आत्म-चिंतन के दौर में कई बार लोग अफेयर की तरफ़ आकर्षित हो जाते हैं।

पुरुष आमतौर पर 38 से 45 साल की उम्र में ज्यादा अफेयर (extra marital affairs) करते हैं। इस उम्र में वे अक्सर मिड-लाइफ क्राइसिस, खुद को फिर से जवान और आकर्षक महसूस करने की चाह या कुछ नया अनुभव करने के रोमांच की वजह से ऐसा करते हैं। वहीं महिलाएं 30 साल की उम्र के बाद ज्यादा समझदार और आत्मनिर्भर हो जाती हैं। तब वे अफेयर की तरफ बढ़ती हैं, जिसकी मुख्य वजह भावनात्मक कमी या पति द्वारा नजरअंदाज किया जाना होती है।

Tag: #nextindiatimes #extramaritalaffairs #research

RELATED ARTICLE

close button