लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मियों (summer) में घर को साफ-सुथरा रखना जरूरी होता है। अगर इन पर ध्यान नहीं दिया जाए तो कीड़े मकोड़ों का आतंक बढ़ जाता है। इस मौसम में ज्यादातर लोगों के घरों में कॉकरोच (cockroaches) की संख्या बढ़ जाती है। रसाेई (kitchen) से लेकर पूरे घर में ये सरपट दौड़ लगाते हैं। इन्हें गर्म, नमी और अंधेरी जगहें बहुत पसंद होती हैं। रात के समय तो इनका आतंक और भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें-इन चीजों के साथ कभी न खाएं बादाम, सेहत को हो जाएगा तगड़ा नुकसान
वैसे तो बाजार (market) में कई तरह के स्प्रे मिल जाएंगे लेकिन ये केमिकल वाले प्रोडक्ट्स कुछ खास कमाल भी नहीं कर पाते हैं और ये सेहत के लिहाज से भी अच्छे नहीं होते हैं। आज हम आपको कॉकरोच (cockroaches) भगाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। अगर आपने इन्हें आजमा लिया तो आप अपने घर को कॉकरोच फ्री बना सकती हैं।
कॉकरोच (cockroaches) को भगाने का सबसे असरदार तरीका है बेकिंग सोडा और चीनी। इसे आजमाने के लिए आपको एक कटोरी में बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिलाना होगा। अब इन्हें उन जगहों पर छिड़कना होगा जहां कॉकरोचों की संख्या ज्यादा होती है। कॉकरोच भगाने के लिए आप तेजपत्ते का इस्तेमाल भी असरदार माना जाता है। तेजपत्ते की गंध से कॉकरोच दूर भागते हैं। आप कुछ तेजपत्ता लें और इन्हें पानी में भिगो लें। अब जहां भी आपको कॉकरोच दिखें, उनके ऊपर ये पानी छिड़क दें।

आप सभी के घर में मिट्टी का तेल जरूर होता होगा। इससे आप सिंक या कैबिनेट्स में छिपे कॉकरोच (cockroaches) को आसानी से भगा सकते हैं। मिट्टी के तेल में थोड़ा सा पानी मिलाकर उन जगहों पर छिड़कना होगा जहां कॉकरोच अपना डेरा जमाए हुए हैं। इससे कुछ ही समय में आपको कॉकरोच के आतंक से निजात मिल जाएगा। कॉकरोच भगाने के लिए लौंग एक कारगर उपाय है। इसकी महक से ये दूर भागते हैं। जहां इनका झुंड देखने को मिलता है, वहां पर कुछ लौंग डाल दें। इसकी महक से कॉकरोच आपका घर छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे।
Tag: #nextindiatimes #lifestyle #cockroaches