मेष: आज आप पूरा दिन ऊर्जा और जोश से भरपूर रहने वाले हैं। आज के दिन अगर आप कार्यक्षेत्र में प्रयास करते हैं, तो सफल भी होंगे। आज नए अवसर मिल सकते हैं। आज के दिन आप किसी कार्य के लिए यात्रा भी कर सकते हैं। सफलता पाने के लिए आपको पूरी निष्ठा से काम करते रहना चाहिए। अगर आप नौकरी या व्यापार में कोई नया कदम उठाना चाहते हैं, तो आज का दिन इसके लिए उपयुक्त है। कामकाज के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं। ध्यान और एकाग्रता के साथ काम करने से आपको अधिक लाभ मिलेगा।
वृषभ :वृषभ राशि वालों को आज परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। अगर आप क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं, तो सभी खुश रहेंगे। षभ राशि को आज व्यवसाय लाभ में लाभ की संभावना और सफलता दिखाई दे रही है। हालांकि, आज कोई कोई पुरानी समस्या आपको परेशान कर सकती है। आज के दिन धन संबंधी मामलों में लाभ मिल सकता है। आज आपको मानसिक शांति के लिए संगीत या ध्यान करना चाहिए। पुराने दोस्तों या परिचितों से बातचीत होने की संभावना है।
मिथुन :मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपके अंदर रचनात्मकता बढ़ेगी और नए विचार आपको लाभ दे सकते हैं। आज का दिन निर्णय लेने के लिए एकदम अनुकूल है। आज आपको मित्रों से सहयोग भी मिल सकता है। अगर आप कोई भी जल्दीबाजी से काम करते हैं, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके अंदर की रचनात्मक शक्ति आज उजागर होगी, जिससे आपको कामकाज या किसी प्रोजेक्ट में प्रशंसा मिल सकती है। आज आपकी बुद्धिमानी आपके काम आएगी।
कर्क :आज आपको भावनाओं में बहने से बचना चाहिए। आज आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है, लेकिन अगर आप योग और ध्यान में मन लगाते हैं, तो मन को शांति मिलेगी। आज आपको पारिवारिक सहयोग से राहत मिलेगी। कर्क राशि वालों को आज परिवार को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। हालांकि, इस बीच भावनात्मक रूप से थोड़ा असंतुलन महसूस हो सकता है।
सिंह :अगर आज आप आत्मविश्वास से काम करेंगे, तो आगे चलकर आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको व्यवसाय में लाभ और सम्मान, दोनों मिल सकता है। अगर आज किसी बड़े व्यक्ति से संपर्क में आते हैं, तो लाभदायक हो सकता है। इस बीच आपको आत्मविश्वास से निर्णय लेने की जरूरत है। आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। अगर कोई बड़ा कदम उठाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल है।
कन्या: आज कार्यों में किसी प्रकार का रुकावट न आए, इसके लिए आपको आज थोड़ा संयम से काम लेने की आवश्यकता है। अगर आप संयम से काम करते हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। आज मानसिक तनाव थोड़ा बढ़ सकता है। इसलिए कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही करें।आज आपको फालतू विवादों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। शाम तक सभी चीजें आपके पक्ष में होगी। दिनभर सावधानी बरतें और कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन होने वाला है।
तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। आज के दिन साथी या एनी लोगों के साथ प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और रुके कार्य भी पूरे हो सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। यदि कोई काम पिछले दिनों से अटका हुआ था, तो उसमें आज प्रगति हो सकती है।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले आज के दिन मेहनत का पूरा फल भी मिल सकता है। आज पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है। इसके अलावा, महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता भी मिल सकती है। कोई भी कार्य सोच-समझकर ही करें। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज के दिन आत्मविश्वास बना रहेगा। आपकी योजना और मेहनत दोनों का अच्छा परिणाम मिलेगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है।
धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली और सकारात्मक रहेगा। धनु राशि वाले अगर अगर आज गुरु या बड़े बुजुर्गों से सलाह लेते हैं, तो फायदेमंद हो सकती है। भाग्य वृद्धि के योग दिखाई दे रहा है। आज के दिन आज पूजा-पाठ यानी धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
मकर :मकर राशि वाले अगर आप मेहनत करते हैं, तो अच्छा फल मिलेगा। मकर राशि वाले आज जल्दबाजी में निर्णय न लें। अगर आप जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेते हैं, तो काम बिगड़ सकता है। आज के दिन कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना होगी।आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज निवेश के लिए अनुकूल दिन दिखाई दे रहा है। आपके सभी काम में एकाग्रता और मेहनत दिखेगी, जिससे कार्य पूरे अच्छे तरीके से होंगे।
कुंभ :कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी मेहनत और ज्यादा भाग-दौड़ वाला रहेगा। कुंभ राशि वाले आज किसी कार्य के लिए यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा से लाभ भी हो सकता है। आज आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आज मित्रों से सहयोग मिल सकता है। जल्दबाजी या घबराहट से बचें, क्योंकि इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। समय के साथ चीजें सही होंगी, बस आप अपनी मेहनत जारी रखें। अगर आप किसी टीम प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो टीम के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
मीन:मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। हालांकि, आज आपको भावनाओं पर नियंत्रण भी रखना चाहिए। सेहत भी अच्छी रहेगी और दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी। आज रिश्तों में मधुरता आएगी। आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी सुधार होगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)