42 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

रोज की इन 5 गलतियों से खराब हो जाता है फोन का कैमरा, रखें ध्यान

टेक्नोलॉजी डेस्क। Smartphone यूज करते समय आपको कई चीजों का ध्यान रखना होता है। एक गलती (mistake) की वजह से आपका फोन खराब हो सकता है। साथ ही फोन यूज करते समय भी आपको इन चीजों का ध्यान रखना होता है। ऐसा नहीं करेंगे तो आपको काफी नुकसान हो सकता है। आज हम आपको ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में बताएंगे जो आपके फोन का कैमरा (camera) खराब कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें-जानें क्या है एसी का सही तापमान; जिससे सेहत को न हो नुकसान

-अगर आप किसी ऐसी जगह रहते हैं जहां गर्मी (heat) या ठंड बहुत ज्यादा तो आपको ऐसी कंडीशन में फोन का कैमरा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर आप ज्यादा तापमान वाले इलाके में कैमरा (camera) इस्तेमाल करते हैं तो इससे फोन और ज्यादा हीट होगा। इससे डिवाइस का कैमरा डैमेज हो सकता है।

-आजकल कुछ लोग अंडर वाटर तस्वीरें लेने के लिए फोन को पानी में डूबा कर फोन का कैमरा इस्तेमाल करने लगते हैं। कुछ को लगता है कि IP68 या IP69 रेटिंग फोन को वाटरप्रूफ बना देती है, लेकिन आपको बता दें ये फोन को पूरा वाटरप्रूफ (waterproof) नहीं बनाती बल्कि कुछ लिमिट्स तक ही फोन पानी में सेफ रहता है। ऐसे में अगर आप ऐसी कोई गलती कर रहे हैं तो इससे आपका फोन डेड भी हो सकता है।

-आजकल बहुत से लोग अपने डिवाइस के कैमरा (camera) को प्रोटेक्ट करने के लिए लेंस प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको बता दें कि खराब क्वालिटी के लेंस प्रोटेक्टर आपके डिवाइस के कैमरा को खराब भी कर सकते हैं।

-कई क्लब, म्यूजिक कॉन्सर्ट्स और बड़े इवेंट्स में हाई-इंटेसिटी वाली लाइट्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप डायरेक्ट अपने फोन से इसे रिकॉर्ड करते हैं तो इससे आपके फोन का कैमरा (camera) खराब भी हो सकता है।

-अगर आप बाइक पर फोन माउंट कर देते हैं तो इससे भी डिवाइस का कैमरा खराब हो सकता है। दरअसल बाइक की वाइब्रेशंस से कैमरा लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में फोन को बाइक पर माउंट करने से भी बचना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #technology #smartphone

RELATED ARTICLE