मेष:चंद्रमा आज आपके चतुर्थ भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे घर-परिवार से जुड़ी भावनाएं थोड़ी गहरी हो सकती हैं। इससे आपको भीतर से शांति भी मिल सकती है। लेकिन मंगल भी यहीं हैं, जो कभी-कभी भावनात्मक गुस्से को बढ़ा सकते हैं। इसलिए शांत रहना जरूरी है। सूर्य आपकी लग्न राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप जिम्मेदारियों को अच्छे से संभाल पाएंगे। चंद्रमा का दृष्टि प्रभाव दशम भाव पर है, जिससे करियर से जुड़ी नई संभावनाएं आज सामने आ सकती हैं।
वृषभ :चंद्रमा आज आपके तृतीय भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे बातचीत में भावनात्मकता बढ़ सकती है। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है और आपको लगेगा कि कुछ कहना जरूरी है। ऐसे में मीन राशि में स्थित बुध यह सलाह दे रहे हैं कि अपनी बात प्यार और समझदारी से कहें।शुक्र एकादश भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आर्थिक लाभ और नेटवर्किंग के लिए बहुत अच्छा संकेत है। जान-पहचान के लोग या मित्र आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
मिथुन :चंद्रमा आज आपके द्वितीय भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जो वाणी और धन से जुड़ा होता है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रह सकता है। मगर, मंगल के नीचस्थ होने के कारण आप अपनी बातों को लेकर थोड़े तीखे हो सकते हैं, जिससे करीबी रिश्तेदारों से गलतफहमियां हो सकती हैं। सेहत के लिहाज से भी थोड़ी सावधानी की जरूरत है।
कर्क :कर्क राशि के लोगों के दिन लाभ से भरा होगा और आज आपकी कई योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से आपके कोष में वृद्धि होगी और आपका मन काफी प्रसन्न होगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।
सिंह : सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपका भाग्य साथ देगा और कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। शाम से लेकर रात तक का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें और अपने काम पर फोकस करें। सोचकर खर्च करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।
कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ और तरक्की से भरा दिन है। आपको हर काम बेहद सावधानी और तत्परता से करने की सलाह है। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति होने पर अपने ऊपर कंट्रोल रखें। आपके लिए घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं और आपको सफलता प्राप्त होगी।
तुला:तुला राशि के लोंगों के लिए लाभ और सफलता का दिन है। आपके पद और अधिकार में वृद्धि होगी और महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। आपको कहीं दूर और पास की यात्रा से लाभ होगा। कारोबार में लाभ और तरक्की हासिल होगी और आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपके भाग्य में वृद्धि के योग हैं।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और दिन किसी विशेष प्रकार की उधेड़बुन में बीतेगा और आपकी अधिकारी वर्ग के लेागों से अच्छी पटेगी और उससे आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ के योग बनेंगे और आपको लाभ व तरक्की हासिल होगी। निराशाजनक विचारों से बचें। शाम को संतान पक्ष के लोगों से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु:धनु राशि के लोगों के लिए दिन मिश्रित फलकारक है। आपकी किसी मामले में बड़े अधिकारी के साथ अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। आपको नए संबंधों से लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका नए संबंधों से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी।
मकर: मकर राशि के लेागों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा और आपका किसी के साथ विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से प्रतिकूलता हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। धैर्य से और सूझबूझ से काम लें। पराक्रम में वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। अच्छे काम से आपका मन खुश रहेगा।
कुंभ :कुंभ राशि के लोगों को लाभ और सफलता प्राप्त होगी। किसी भूमि की खरीद से जुड़ी या फिर कारोबार की कोई डील फाइनल हो सकती है। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग और घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। आपको धन लाभ होगा और आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।
मीन: मीन राशि के लेागों का दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा और आपको पूरे दिन किसी न किसी कारण से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटिशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन से आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)