37.3 C
Lucknow
सोमवार, जुलाई 27, 2026

बॉयफ्रेंड को पाने के लिए अंधविश्वास पर यकीन करने लगी थीं ये एक्ट्रेस, फिर हुआ ऐसा

मुंबई। TV की मशहूर actress दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को भला कौन नहीं जानता। अपनी एक्टिंग और सिंपल नेचर के चलते वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में काफी खुश हैं और अक्सर विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने पुराने प्यार को पाने के लिए अंधविश्वास के चक्कर में पड़ गई थी।

यह भी पढ़ें-खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं ये हसीनाएं, एक के तो दीवाने हैं लोग

राजीव खंडेलवाल के चैट शो के दौरान actress ने रोते हुए खुलास किया था कि प्यार पाने के लिए वो उल्टी सीधी हरकतें करने लगी थीं। उन्होंने अंधविश्वास पर यकीन करना शुरू कर दिया था। इस बात को सुनकर होस्ट राजीव भी शॉक्ड हो गए थे। उन्होंने आगे कहा कि वह अजीब लोगों से मिलने लगीं थी और पूछती थीं कि क्या किसी ने उनके पार्टनर पर कुछ किया है। वह कहती हैं कि क्या 8 साल बाद ऐसा हो सकता है? बाद में उन्हें इस बात का पछतावा भी हुआ कि किसी का प्यार पाने के लिए ये सब करना पड़े, तो क्या यह भी प्यार था?

बता दें कि actress दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने करियर की शुरुआत जी टीवी के शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से की थी। इस शो में उनके को स्टार शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) थे। ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री दोनों की अच्छी थी ही बाद में दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और 8 साल तक रिश्ते में रहे। उन्होंने शरद मल्होत्रा के साथ रिश्तों को मज़बूत करने के लिए ख़ास तरह की पूजा कराई, कई तरह के टोटके किए और ज्योतिष उपाय भी अपनाए।

लोगों को लगने लगा था की जल्दी ही दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप की खबरें आने लगी। यह समय दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की मुसीबत वाला समय था, उनकी हालत बहुत ख़राब हो गई थी, वे पूरी तरह डिप्रेशन में जा चुकी थी। लेकिन जब जैसे-जैसे उन्होंने अपने आपको हील किया और बाद में पछतावा भी महसूस किया।

Tag: #nextindiatimes #DivyankaTripathi #actress

RELATED ARTICLE