एजुकेशन डेस्क। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से सिविल सर्विसेज 2024 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रयागराज (Prayagraj) की रहने वालीं शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने ऑल इंडिया टॉप किया है। दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल हैं। तीसरा स्थान डोंगरे अर्चित पराग का है। यूपीएससी की इस प्रतिष्ठित परीक्षा (examination of UPSC) में हर साल देश भर से लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं।
यह भी पढ़ें –GATE क्वालीफाई करने के बाद ये हैं बेहतरीन करियर ऑप्शंस
मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में टॉप स्थान प्राप्त कर देशभर में गौरव हासिल किया है। आज यूपीएससी सीएसई परीक्षा के जारी नतीजों में शक्ति ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की।
शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्ट्री (Biochemistry) में एमएससी की है। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। सात सालों की ‘तपस्या’ के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली है। उनकी सफलता पर घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने अपनी सफलता का श्रेय घरवालों को दिया है। शक्ति दुबे ने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के साथ परीक्षा पास की है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री (Biochemistry) में बीएससी किया है। शक्ति ने पीजी 2016 में कंप्लीट की थी। वह 2018 से सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी में जुट गईं थीं।
Tag: #nextindiatimes #UPSC2024 #ShaktiDubey