नई दिल्ली। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। CBI के अनुरोध पर उसके खिलाफ एक्शन लिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भारत में उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। चोकसी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पत्नी के साथ बेल्जियम (Belgium) में ठहरा था। मेडिकल आधार पर वह स्विट्जरलैंड (Switzerland) भागने की फिराक में था।
यह भी पढ़ें-तहव्वुर राणा के अलावा भी विदेश से भारत लाए गए थे ये खूंखार अपराधी, देखें लिस्ट
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को पंजाब नेशनल बैंक लोन ‘धोखाधड़ी’ मामले में शामिल था। 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले में इसे हाल ही में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम (Belgium) के अधिकारियों से उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। इसके कुछ दिन पहले ही खबरें सामने आई थीं कि चोकसी एंटवर्प में पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है।
जानिए आखिर कैसे गीतांजलि जेम्स के संस्थापक हीरा कारोबारी पंजाब नेशनल बैंक के स्कैम में फंसे? मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) गीतांजलि जेम्स के संस्थापक रहे चोकसी का नाम पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में सामने आया। यह मामला 13,500 करोड़ रुपये के बैंक लोन में धोखाधड़ी का है। उन्हें 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम में रहने का परमिट दिया गया। मेहुल चोकसी बेल्जियम जाने से पहले एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था।

दरअसल उनकी पत्नी प्रीति चोकसी बेल्जियम की नागरिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने बेल्जियम में रहने के लिए ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ लिया था। हालांकि कहा गया कि चोकसी (Mehul Choksi) ने जाली कागजात दिए थे ताकि वह भारत में प्रत्यर्पण से बच सकें। मेहुल चोकसी ने अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) को चूना लगाया था। यह घोटाला भारत में भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक कहा जाता है।
Tag: #nextindiatimes #MehulChoksi #CBI #Belgium