डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए उपाय बेहद फलदायी साबित होते हैं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु टिप्स (Office Vastu Tips) को फॉलो करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कारोबार में बेहद लाभ देखने को मिलता है। कई लोग अपने ऑफिस डेस्क (office desk) पर कई तरह के पौधे (plants) रख लेते हैं, जिससे उन्हें लाभ की जगह नुकसान का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें-तौलिए पर क्यों बनी होती है ये पट्टी, जानें क्या है इसका असली काम
घर के साथ ऑफिस के माहौल में भी सभी चीजों का निर्धारण वास्तु के अनुसार करना जरूरी होता है। उन्हीं चीजों में से मुख्य माने जाते हैं, ऑफिस डेस्क (office desk) में रखे जाने वाले पौधे। वास्तु में मान्यता है कि यदि आप कुछ विशेष पौधों को रखते हैं, तो वे तरक्की के योग बनाने में मदद करते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि ऑफिस डेस्क (office desk) पर किन पौधों को रखने से बचना चाहिए?
बांस का पौधा:
बांस के पौधे को सनातन धर्म में सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कई लोग ऑफिस डेस्क (office desk) पर बांस का पौधा रखना बेहद पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें, ऑफिस डेस्क पर इस पौधे को रखने से मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। साथ ही काम में रुकावट सकती है। इसी वजह से बांस के पौधे को डेस्क पर रखने से बचना चाहिए।

तुलसी का पौधा:
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। इस पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। इस पौधे को लगाने के लिए नियम का पालन का पालन करना अधिक जरूरी होता है। साथ ही इस पौधे के पास साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि डेस्क पर खाने-पीने की चीजें भी रखी जाती हैं; जो जूठी भी होती हैं। इसलिए ऑफिस डेस्क पर तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे आपको ऑफिस में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कैक्टस का पौधा:
इसके अलावा ऑफिस डेस्क (office desk) पर कैक्टस का पौधा रखने से बचना चाहिए। इस पौधे की पत्तियां कंटीली होती हैं। ऐसे में इस पौधे को डेस्क पर रखने से काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
एलोवेरा का पौधा:
एलोवेरा (aloe vera) का पौधा लगाना शुभ माना जाता है लेकिन इसे ऑफिस डेस्क पर रखने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को ऑफिस डेस्क पर रखने से वातावरण प्रभावित होता है और प्रमोशन में दिक्कतें आ सकती हैं क्योंकि इस पौधे में कांटे होते हैं।
Tag: #nextindiatimes #officedesk #plants #VastuTips