22.9 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

ऐश्वर्या राय की इन फिल्मों ने जीते फिल्मफेयर, एक को तो मिले थे 6 अवार्ड

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों (films) में काम किया है। एक्ट्रेस अपने आइकॉनिक रोल्स के लिए जानी जाती हैं। ऐश्वर्या को इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक माना जाता है। अपने हुनर से ऐश्वर्या ने खूब नाम कमाया। साल 1997 में एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस (actress) ने फिल्म और प्यार हो गया से अपना डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें-देख डालें मां दुर्गा पर बनी ये 4 फिल्में, माता के चमत्कार देख हो जाएंगे हैरान

एक्ट्रेस (Aishwarya Rai) अब तक कई शानदार फिल्में कर चुकी हैं। उनकी कई फिल्में इतनी हिट रहीं कि उन्हें फिल्मफेयर (Filmfare) तक मिल चुका है। आज हम आपको ऐश्वर्या की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फिल्मफेयर मिल चुका है। इनमें से एक फिल्म तो ऐसी है, जिसे 6 अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

ताल फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्मफेयर (Filmfare) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म ताल को 6 अवॉर्ड मिल चुके हैं। 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम फिल्म में ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) ने शानदार काम किया था। एक्ट्रेस को इस फिल्म में काम करने पर बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर (Filmfare) अवार्ड मिला था। इसी फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा, इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का भी अवार्ड मिला था।

देवदास साल 2022 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के लिए ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) को दूसरी बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। इस मूवी को भी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला था। ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर अपने समय की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने भी 5 अवार्ड जीते थे। जोधा अकबर के लिए आशुतोष गोवारिकर को बेस्ट डायरेक्टर का खिताब मिला था।

Tag: #nextindiatimes #AishwaryaRai #Filmfare

RELATED ARTICLE

close button