27 C
Lucknow
Tuesday, October 14, 2025

भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, जानिए अप्रैल से जून तक कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली। देश में इस बार भीषण गर्मी (heat) पड़ने वाली है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने ये पूर्वानुमान जताया है। IMD के मुताबिक, इस साल अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में इस बार ज्यादा दिनों तक लू (heat wave) चलने के आसार हैं। इस बार अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें-होली पर मौसम कर देगा बेहाल, इस राज्य में आंधी-बारिश की संभावना

IMD ने अप्रैल से जुलाई तक यानी 2025 के गर्मी के महीनों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। खास तौर से यूपी, बिहार से लेकर हरियाणा राजस्थान तक देश के 16 राज्यों में भीषण लू (heat wave) भी चलने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अप्रैल से जून तक उत्तर और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से दो से चार दिन अधिक लू चलने की संभावना है।

आमतौर पर भारत में अप्रैल से जून तक चार से सात दिन तक लू चलती है। जिन राज्यों में सामान्य से अधिक दिन लू (heat wave) चलने की संभावना है उनमें राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्से शामिल हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कुछ राज्यों में इस अवधि के दौरान 10 से 11 दिन लू (heat wave) चलने की संभावना है।

अप्रैल में भारत के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि सुदूर दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य रह सकता है। IMD के अनुसार 10 अप्रैल से लेकर महीने के अंत तक नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा केरल और दक्षिण कर्नाटक में भी सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है और इस दौरान बिजली गिरने के साथ-साथ तूफान भी आ सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #IMD #weather #heatwave

RELATED ARTICLE

close button