25.2 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

12वीं के बाद गणित के छात्रों के लिए ये है बेहतर करियर विकल्प

एजुकेशन डेस्क। 12वीं कक्षा पास करने के बाद, खासकर अगर आपने मैथ्स (गणित) विषय लिया है तो आपके पास करियर के ढेरों शानदार विकल्प होते हैं। कई लोगों को लगता है कि गणित (math) से पढ़ाई करने वाले केवल इंजीनियरिंग (engineering) और बैंकिंग (banking) तक ही सीमित रह जाते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है।

यह भी पढ़ें-छात्रों को सौगात; PM विद्यालक्ष्मी योजना को मिली मंजूरी, खाते में आएंगे 10 लाख

ऐसे तो अब गणित (math) जोड़ना- घटाना और गुणा भाग तक ही सीमित नहीं है। गणित का अध्ययन करने से छात्र अपनी इच्छानुसार फील्ड चुन सकते है। आप डेटा साइंस, रिसर्च, रक्षा सेवाओं और गेम डेवलपमेंट जैसी फील्ड्स में भी करियर को चुन सकते हैं। इस आर्टिकल में बेहतरीन करियर ऑप्शन्स (career options) के बारे में बताएंगे जिसे करके आप अपना भविष्य संवार सकती हैं।

रक्षा सेवा:

अगर देश की सेवा करने में दिलचस्पी है, तो आप मैथ्स (math) से इंटरमीडिएट करने के बाद भी देश सेवा के क्षेत्र में करियर बना सकती हैं। इसके लिए आप एनडीए, एयरफोर्स एक्स-ग्रुप या एसएससी टेक के जरिए सेना में अफसर बन सकती हैं।

आर्किटेक्चर:

क्रिएटिव डिजाइन में रुचि हो तो बी.आर्क करके बिल्डिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग में भविष्य बना सकती हैं। इसके लिए आपको मैथ्स (math) से इंटरमीडिएट करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग:

अगर तकनीकी क्षेत्र (engineering) में रुचि रखती हैं, तो आप बीटेक या बीई करके कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, मैकेनिकल आदि में करियर बना सकती हैं। इस क्षेत्र में जॉब भी आपको अच्छी सैलरी वाली मिलेगी। इसके लिए मैथ्स के साथ-साथ आपको साइंस (science) के विषय पर भी फोकस करना होगा।

चार्टर्ड अकाउंटेंसी और कंपनी सेक्रेटरी:

अगर अकाउंटिंग और फाइनेंस में रुचि है, तो यह एक बेहतरीन करियर ऑप्शन आपके लिए अच्छा हो सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए जरूरी नहीं कि आप कॉमर्स के ही छात्र हों। मैथ्स से इंटरमीडिएट करने वाले भी इस कोर्स को कंप्लीट करके अच्छा करियर बना सकती हैं।

डेटा साइंस और एनालिटिक्स:

अगर गणित और लॉजिकल थिंकिंग पसंद है या इसी सब्जेक्ट से 12वीं की पढ़ाई की है, तो आप डेटा साइंटिस्ट या बिजनेस एनालिस्ट बन सकती हैं। यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑपशंस हो सकता है।

Tag: #nextindiatimes #math #careeroption #education

RELATED ARTICLE

close button