25.2 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

…जब राज कपूर से शादी के लिए गृह मंत्री के पास पहुंच गई थी यह एक्ट्रेस

मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) में अफेयर्स की खबरें काफी आम हैं और ये चलन सदियों पुराना है। कई सेलेब्स ऐसे भी रहे हैं जो प्यार में इस कदर पागल थे कि हर हद पार करने को तैयार थे। 50-60 के दशक में भी सेलेब्स के अफेयर खूब चर्चा में रहे। इसके अलावा उस दौरान एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (extra marital affairs) भी चर्चा में रहा करते थे। इस लिस्ट में एक्टर राज कपूर (Raj Kapoor) का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें-श्रीदेवी ने बोनी कपूर से पहले इस एक्टर के साथ कर ली थी गुपचुप शादी

बताया जाता है कि शादी के बाद भी राज कपूर काफी लंबे वक्त तक नरगिस के साथ रिलेशनशिप में थे। राज कपूर (Raj Kapoor) जितना नरगिस (Nargis) से प्यार करते थे, उससे कहीं ज्यादा एक्ट्रेस उनकी दीवानी हुआ करती थीं। सूरत-ए-हाल कुछ ऐसा था कि नरगिस राज कपूर की दूसरी बीवी बनने को भी तैयार थीं। इसके लिए उन्होंने क्या कुछ नहीं किया। राज कपूर (Raj Kapoor) को अपना बनाने के लिए उन्होंने होम मिनिस्टर तक से गुहार लगा दी थी।

राज कपूर (Raj Kapoor) ने 22 साल की उम्र में शादी कर ली थी। साल 1942 में उनकी कृष्णा मल्होत्रा ​​से अरेंज मैरिज हुई थी। हालांकि शादी के बाद भी राज कपूर का नाम नरगिस (Nargis) से जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। इनकी प्रेम कहानी फिल्म ‘अंदाज’ के सेट पर शुरू हुई थी। उस वक्त नरगिस का नाम टॉप अभिनेत्रियों में गिना जाता था और राज कपूर भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। वे इस कदर नरगिस के लिए पागल थे कि अपनी शादीशुदा जिंदगी को भी भूल गए थे।

नरगिस (Nargis) अपने प्यार को पूरा करने के लिए हर हद पार करने को तैयार थीं। यहां तक ​​कि उन्होंने तत्कालीन गृह मंत्री मोरारजी देसाई से भी मदद मांगी थी। नरगिस ने उनसे दोबारा शादी करने की इजाजत मांगी थी। इसके बाद भी बात नहीं बनी। काफी कोशिशों के बाद भी जब बात नहीं बनी तो नरगिस ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। बाद में उन्होंने सुनील दत्त से शादी कर ली। नरगिस की शादी की खबर सुनकर राज कपूर ने खुद को सिगरेट से जला लिया था।

Tag: #nextindiatimes #RajKapoor #Nargis

RELATED ARTICLE

close button