34 C
Lucknow
Wednesday, March 12, 2025

शाहरुख की इस फिल्म के कारण मुंबई में रुक गई थीं कई शादियां, ये थी वजह

मुंबई। साल 2001 में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की एक फिल्म की वजह से सैकड़ों शादियां (marriages) टल गई थीं। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘देवदास’ (Devdas) थी। फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय अहम किरदार में थे। हाल ही में फिल्म के सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान ने बताया कि कैसे इस फिल्म की वजह से सैकड़ों शादियों (marriages) को टालना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-National Film Awards 2024: ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, KGF 2 बेस्ट कन्नड़ फिल्म

बिनोद प्रधान ने बताया कि फिल्म Devdas के लिए तकरीबन एक किलोमीटर का सेट बनाया गया था। हम लोग सेट देखने गए और इसे देख कर हैरान थे। हम हैरान थे कि इसमें लाइट कैसे लगाई जाएगी। मैंने झील के किनारे से सेट का चक्कर लगाया और अपने सहायक से कहा कि आखिर में 100 वाट का बल्ब लगाना। इस तरह से हमने सेट पर लाइट लगाई। सेट को तैयार करने वालों ने कहा कि मुंबई (Mumbai) में जितने भी जनरेटर हैं उन्हें इस्तेमाल करो।

प्रधान ने आगे बताया कि शहर से सभी जनरेटर मंगवा लिए गए। इसके बाद पूरे शहर में सैकड़ों शादियों (marriages) को टाल देना पड़ा। सेट इतना बड़ा था कि हमें इसे रौशन करने के लिए बहुत सारे जनरेटर का इस्तेमाल करना पड़ा। कई लोगों ने मुझसे कहा कि बिनोद जी कई शादियों (marriages) को जनरेटर की वजह से टाल देना पड़ा।

आपको बता दें कि देवदास फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। वह अपनी फिल्मों के लिए भव्य सेट बनाने के लिए जाने जाते हैं। यह फिल्म 50 करोड़ रुपयों में बनी थी। उस वक्त यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। 2002 में कांस फिल्म में दिखाए जाने के बाद ये फिल्म वर्ल्ड वाइड रिलीज की गई। फिल्म ने 168 करोड़ रुपयों की कमाई की थी।

Tag: #nextindiatimes #ShahrukhKhan #Devdas

RELATED ARTICLE

close button