33 C
Lucknow
Monday, April 28, 2025

होली से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

डेस्क। इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को है और इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। हिंदू पंचांग (Hindu calendar) के अनुसार होली (Holi) का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष होली 14 मार्च, शुक्रवार को खेली जाएगी। रंगों का ये त्योहार (festival) होली परिवार में सुख और अपार प्रेम लेकर आता है। होली (Holi) पर या होलिका दहन से पहले कई लोग वास्तु अनुसार उपाय करते हैं।

यह भी पढ़ें-होली-ईद से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी सौगात, बढ़ेगी सैलरी !

मान्यता है इससे रोग, दोष, मानसिक और आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि होली (Holi) से पहले कुछ विशेष चीजों को घर लाया जाए, तो पूरे वर्ष सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता। होलाष्टक से लेकर होली (Holi) तक इन वस्तुओं को घर लाना शुभ होता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता लक्ष्मी (Lakshmi) की कृपा प्राप्त होती है।

बांस का पौधा- वास्तु में बांस का पौधा यानी बैम्बू ट्री को लकी प्लांट माना जाता है। होली पर आप अपने घर में बैम्बू ट्री (bamboo plant) भी ला सकते हैं। घर या ऑफिस में बांस का पौधा लगाने से अच्छे भाग्य की शुरुआत होती है एवं सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

कछुआ- धातु से बना कछुआ (tortoise) घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कछुआ भगवान विष्णु का स्वरूप है और इसे घर में रखने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि कछुए की पीठ पर श्री यंत्र या कुबेर यंत्र अंकित हो, तो यह और भी अधिक लाभकारी होता है।

चांदी का सिक्का- होली के दिन चांदी का सिक्का घर लाना शुभ माना जाता है। इसे पूजा के बाद लाल या पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

तोरण- घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं। इसे शुभ अवसरों और त्योहारों पर लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-वैभव का संचार होता है।

Tag: #nextindiatimes #Holi #HinduFestival

RELATED ARTICLE

close button