40.9 C
Lucknow
Saturday, May 17, 2025

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP के 7 विधायक बने मंत्री

पटना। बिहार (Bihar) में नीतीश सरकार मंत्रिमंडल (Nitish government) का विस्तार हुआ। सात BJP विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी BJP के कोटे से मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कृष्ण कुमार मंटू, विजय मंडल, राजू सिंह, संजय सारावगी, जीवेश मिश्रा, सुनील कुमार और मोतीलाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें-बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा, ये है बड़ी वजह

विधानसभा चुनाव से पहले ठीक पहले BJP के इन सातों विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इससे BJP की बिहार (Bihar) सरकार में भूमिका और मजबूत हुई है। जानकारों के मुताबिक इसे बीजेपी का बड़ा दांव माना जा रहा है। बिहार में नीतीश सरकार (Nitish government) के कैबिनेट विस्तार में दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी को बतौर मंत्री शपथ दिलाई गई। मंत्री बनाए जाने से परिवार सहित इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है।

बिहार (Bihar) में मंत्रिमंडल के विस्तार में सीमांचल से सिकटी के भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाया गया। बिहारशरीफ के विधायक डॉ सुनील कुमार एक अनुभवी भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो चार बार बिहार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में वे बिहार शरीफ विधानसभा सीट से बीजेपी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नीतीश कैबिनेट (Nitish government) विस्तार में रीगा के भाजपा विधायक मोतीलाल प्रसाद को भी मंत्री पद मिला।

दरभंगा के जाले से विधायक जीवेश मिश्रा को फिर से मंत्री पद मिला। जीवेश मिश्रा BJP के टिकट पर 2020 में दूसरी बार विधायक बने थे। पहले भी नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। जब नीतीश कुमार ने BJP के समर्थन से दोबारा सरकार बनाई, तब उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। मुजफ्फरपुर के साहेबगंज विधायक राजू सिंह नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल हो गए। बुधवार शाम को Bihar राजभवन में जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई उसमें छपरा जिले के कृष्ण कुमार मंटू भी शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #BJP #Bihar #Nitishgovernment

RELATED ARTICLE

close button