25 C
Lucknow
Saturday, February 22, 2025

एक्टर साहिल खान ने 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, बुर्ज खलीफा में किया निकाह

मुंबई। 2000 के दशक की शुरुआत में आई हिट फिल्मों स्टाइल और एक्सक्यूज मी के लिए मशहूर एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब अभिनेता अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। साहिल खान ने 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड Milena के साथ शादी रचा ली है। सोशल मीडिया (social media) पर कपल के निकाह की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें-‘छावा’ ने पहले दिन की धुआंधार कमाई, रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर छाई

अब साहिल (Sahil Khan) ने 18 फरवरी को एक वीडियो शेयर किया। जिसमें पत्नी मिलेना (Milena) ने सफेद रंग का अबाया पहना है और एक्टर फूलों से बने सेहरे को उनके चेहरे से हटाते दिख रहे हैं। वहीं, उनकी बेगम जोर से हंस पड़ती हैं। एक्टर की बात करें तो वह भी सफेद लिबास में होते हैं और सिर पर सेहरा बांधे रहते हैं। पठानी अवतार में वह एकदम पहचान में ही नहीं आते। फैंस भी उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।

साहिल (Sahil Khan) ने दो रीति-रिवाज से शादी की क्योकि एक्टर मुस्लिम और उनकी पत्नी क्रिश्चियन हैं। इसलिए पहले उन्होंने दुबई (Dubai) के बुर्ज खलीफा में ईसाई धर्म के अनुसार एक-दूसरे को अपनाया और फिर इस्लाम धर्म के हिसाब से निकाप किया। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘अल्लाह निकाह मुबारक करे। आमीन।’

एक्टर (Sahil Khan) की ये दूसरी शादी है। जहां वह 48 साल के हैं तो दूसरी पत्नी 22 साल की हैं। इसके पहले उन्होंने ईरान में पैदा हुई एक्ट्रेस नेगर खान से निकाह किया था। मगर 2005 में तलाक हो गया था। वहीं, मिलेना (Milena) यूरोप के बेलारूस की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है। रूस में दोनों ने सगाई की थी। एक्टर ने बताया था कि मिलिना को देखते ही वो उनकी तरफ अट्रैक्ट हो गए थे।

Tag: #nextindiatimes #SahilKhan #Dubai

RELATED ARTICLE

close button