18.3 C
Lucknow
Thursday, February 13, 2025

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का नया गाना रिलीज

मुंबई। ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। यह फिल्म खास है क्योंकि इसमें पहली बार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर, और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की तिकड़ी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं और यह 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें-‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का ट्रेलर जारी, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच फंसे अर्जुन कपूर

हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया गाना ‘इक वारी…’ जारी किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। ‘इक वारी…’ गाने में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) का शानदार डांस देखने को मिला है, जो फिल्म की ऊर्जा को और भी बढ़ा देता है। फिल्म का पहला गाना ‘गोरी है कलाइयां…’ भी दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

इस फिल्म में हर्ष गुजराल अर्जुन (Arjun Kapoor) के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं और यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित है। इसके निर्माता वाशु भगनानी और जैकी भगनानी हैं। फिल्म 21 फरवरी, 2025 को रिलीज़ होने जा रही है।

यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें पहली बार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी नजर आएगी। हर्ष गुजराल इस फिल्म में अर्जुन के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। खास बात यह है कि यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित होगी। वाशु भगनानी और जैकी भगनानी इस फिल्म के निर्माता हैं।

Tag: #nextindiatimes #MereHusbandKiBiwi #ArjunKapoor

RELATED ARTICLE

close button