28 C
Lucknow
Wednesday, February 12, 2025

फ्रांस में PM मोदी ने भारतीय वाणिज्य दूतावास का किया उद्धाटन

Print Friendly, PDF & Email

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) फ्रांस के आखिरी दिन दौरे पर हैं। पीएम मोदी 10 फरवरी को फ्रांस (France) के पेरिस पहुंचे थे। बुधवार को पीएम मोदी (PM Modi) ने फ्रांस के मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया है। दूतावास का उद्धाटन पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति (President) इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से किया है।

यह भी पढ़ें-‘रुको, सोचो और…’, डिजिटल अरेस्ट को लेकर PM Modi ने किया सावधान

भारत फ्रांस (France) में दूसरा वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है। ये जगह भारत के भविष्य की परियोजनाओं के लिहाज से काफी अहम है। भूमध्यसागरीय तट पर अपनी रणनीतिक स्थिति के कारण मार्सिले भारत और फ्रांस के बीच व्यापार का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है, यह भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) के प्रवेश बिंदुओं में से एक है। IMEC परियोजना की घोषणा G20 शिखर सम्मेलन 2023 के दौरान नई दिल्ली में की गई थी।

फ्रांस (France) के दक्षिण में भारतीय समुदाय को बढ़ाने में मददगार होगा। भारतीय प्रवासी के एक सदस्य उत्कर्ष ने कहा कि यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास का खुलना हमारे लिए मददगार होगा क्योंकि वर्तमान में हमें पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए पेरिस जाना पड़ता है। इससे फ्रांस के दक्षिण में भारतीय समुदाय को बढ़ने में भी मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने फ्रांस (France) की कंपनियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनकर असीमित अवसरों पर विचार करें। प्रधानमंत्री ने फ्रांसीसी कंपनियों से कहा कि भारत में निवेश करने का यह सही समय’ है। पेरिस में 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में मोदी (PM Modi) के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी शामिल हुए। अपने संबोधन में मोदी ने भारत-फ्रांस के बीच बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार व आर्थिक सहयोग और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को इससे मिले प्रोत्साहन का उल्लेख किया।

Tag: #nextindiatimes #PMModi #France

RELATED ARTICLE

close button