मुंबई। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रह चुके एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वह बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss Season 18) में भी आए थे और मीडिया से उनकी बहस भी हो गई थी। अब उन्होंने चुम दरांग (Chum Darang) को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे विवाद खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़ें-भाई की शादी में रंग जमाने को तैयार प्रियंका चोपड़ा, दिखाई ‘शादी के घर’ की झलक
एल्विश यादव (Elvish Yadav) बिग बॉस 18 में फाइनलिस्ट रजत दलाल को सपोर्ट करने गए थे। हालांकि उनके हाथ ट्रॉफी नहीं आई। मीडिया राउंड में रिपोर्टर्स ने करण का सपोर्ट किया था, जिसके बाद एल्विश ने करणवीर मेहरा पर मीडिया को खरीदने का आरोप लगाया था। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चुम (Chum Darang) का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
Reddit पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उनके पॉडकास्ट का है, जिसमें रजत दलाल भी आए थे। एल्विश वीडियो में चुम का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, “करणवीर को पक्का कोविड था, क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई। इतना टेस्ट किसका खराब होता है और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में क्या है।”

एल्विश यादव (Elvish Yadav) का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोग उन पर गुस्सा निकालने लगे। एक यूजर ने कहा, “टिपिकल गुड़गांव के गांव का ट्रैश। पैसा आ गया। अकल नहीं आई।” एक यूजर ने कहा, “यही होता है, जब एक गुंडे को प्लेटफॉर्म दे दिया जाता है।” एक ने कहा, “एल्विश तू भी किसी को ज्यादा पसंद नहीं है। तुझसे ज्यादा तो चुम सबको पसंद होगी, तेरे सिस्टम सर्कल को भी मिलाकर।” बता दें कि यह पॉडकास्ट एल्विश यादव का ही है।
Tag: #nextindiatimes #ElvishYadav #ChumDarang