डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चिप इंडस्ट्री की दुनिया में तहलका मचाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सन हुआंग को लेकर एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।
यह भी पढ़ें-Nvidia CEO से अफेयर विवाद: हुआंग की कुर्सी पर संकट, बीजिंग लौटी चीनी जासूस
दुनिया भर में अपनी तकनीकी दूरदर्शिता और करिश्माई नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले जेन्सन हुआंग के लिए एनवीडिया के सीईओ के रूप में बिताए गए आखिरी घंटे बेहद तनाव, थकान, हार मान लेने और मानसिक टूटन से भरे रहे। उनकी इस स्थिति ने टेक जगत के साथ-साथ पूरी व्यावसायिक दुनिया को हिलाकर रख दिया है।
Nvidia: क्या कहती है ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट?
प्रमुख मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे मामले की अंदरूनी जानकारी रखने वाले एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि जेन्सन हुआंग का वह चिर-परिचित अंदाज, जिसमें वे हमेशा हर परिस्थिति को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखते थे, इस बार पूरी तरह गायब हो चुका था। अपनी पोजीशन और कंपनी पर अपनी पकड़ बचाने के लिए उन्होंने हफ्तों तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन कई गंभीर विवादों, विवाहेतर संबंधों के खुलासे और एक संदिग्ध चीनी जासूस से जुड़े होने के गंभीर आरोपों के आगे आखिरकार उन्हें अपना पद छोड़ना ही पड़ा।
Nvidia: कैसे थे जेन्सन हुआंग के आखिरी घंटे?
Nvidia के सह-संस्थापक जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) को हमेशा उनकी असीम ऊर्जा, बेजोड़ आत्मविश्वास और कंपनी की हर छोटी-छोटी बात पर बारीकी से ध्यान देने के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन बढ़ते विवादों के दबाव के कारण वे अंदर से पूरी तरह टूट चुके थे।

अपने आखिरी घंटों में उनका मानसिक संतुलन इस हद तक बिगड़ चुका था कि वे “जो भी हो, अब मुझे किसी बात की परवाह नहीं है” जैसी बातें कहने लगे थे। अपनी बेवफाई सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने और एक चीनी जासूस से जुड़े कथित जासूसी मामले में फंसने के महज एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर, यानी बुधवार देर रात तक, हुआंग का संघर्ष करने का हौसला पूरी तरह जवाब दे चुका था। टूट चुके हुआंग ने अंततः पछतावे की राह चुनी और खुद को कोपते हुए यहां तक कह डाला कि “मैं बहुत घटिया इंसान हूं”।
Nvidia: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हस्तक्षेप
द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सनसनीखेज घटनाक्रम के बीच अमेरिका के राजनीतिक गलियारों से भी हलचल तेज हो गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस मामले में हस्तक्षेप किया था। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को जेन्सन हुआंग को फोन करके अपनी स्थिति बचाने के लिए हिम्मत न हारने और संघर्ष जारी रखने को कहा था। हालांकि, राष्ट्रपति के समर्थन और समझाने के बावजूद दबाव इतना अधिक था कि आखिरकार गुरुवार को जेन्सन हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Nvidia विवाद की असली जड़: अवैध संबंध और जासूसी के गंभीर आरोप
यह पूरा संकट तब और अधिक गहरा गया जब एक के बाद एक कई महिलाओं के साथ जेन्सन हुआंग के कथित अवैध संबंधों की खबरें मीडिया के सामने आने लगीं। इन मामलों में चीनी व्यवसायी एलिस हुआंग का नाम भी शामिल था, जिसको लेकर अमेरिकी खुफिया और सुरक्षा अधिकारियों को यह गहरा संदेह है कि उसके संबंध सीधे तौर पर बीजिंग की खुफिया सेवाओं से जुड़े हो सकते हैं।
इसके अलावा, ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया कि जेन्सन हुआंग का संबंध एनवीडिया की ही एक अन्य महिला अधिकारी के साथ भी कथित तौर पर था, जो सीधे उनके अधीन काम करती थीं। बाद की मीडिया रिपोर्ट्स में इस महिला अधिकारी की पहचान कंपनी की उपाध्यक्ष (Vice President) किम्बर्ली पॉवेल के रूप में सामने आई। इन व्यक्तिगत और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विवादों ने कंपनी के भीतर और बाहर भूचाल ला दिया।
व्हाइट हाउस और अमेरिकी सरकार की प्रतिक्रिया:
जेन्सन हुआंग से जुड़े इस बड़े विवाद ने न केवल एनवीडिया के व्यावसायिक भविष्य पर बल्कि उसकी साख और क्रेडिबिलिटी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर यह स्थिति ऐसे समय में पैदा हुई है जब वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र की बेहद कड़ी जांच-पड़ताल और निगरानी की जा रही है।
इस पूरे घटनाक्रम की आंच अब सीधे वॉशिंगटन तक पहुंच चुकी है। सूत्रों के अनुसार, व्हाइट हाउस इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि क्या चीन को आधुनिक तकनीक के निर्यात (Tech Export) से जुड़े मामलों को संभालने के तरीके को लेकर वाणिज्य सचिव (Commerce Secretary) हॉवर्ड लटनिक को उनके पद से हटा दिया जाए। टेक इंडस्ट्री के इतिहास में यह घटना अब तक के सबसे बड़े कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत संकटों में गिनी जा रही है।
Tag: #nextindiatimes #Nvidia #JensenHuang




