नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज दावा किया है कि पिछले साल हुए महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी हुई है। कांग्रेस (Congress) सांसद ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि बीते पांच साल में महाराष्ट्र में 7 लाख वोटर्स जुड़ गए। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव से ठीक पहले राज्य में इतने लोग कहां से आ गए।
यह भी पढ़ें-भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस किया पेश
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि CEC चुनने की प्रक्रिया बदली गई। कांग्रेस (Congress) सांसद के दावे पर चुनाव आयोग ने भी जवाब दिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, शिवसेना UBT सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने आज (7 फरवरी) दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, “2019-2024 में 32 लाख मतदाता जुड़े, 2024 के लोकसभा और 2024 के विधानसभा चुनाव में 39 लाख मतदाता जुड़े। महाराष्ट्र के मतदाता महाराष्ट्र (Maharashtra) की वयस्क आबादी से ज्यादा हैं। हम सिर्फ लोकसभा में महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट और विधानसभा चुनावों में वोटर लिस्ट की मांग कर रहे हैं।” कांग्रेस सासंद ने आगे कहा कि विधानसभा 2019 और 2024 के बीच 32 लाख वोटर्स थे।

लोकसभा 2024 और विधानसभा 2024 के बीच 39 लाख वोटर्स थे। ये जो अतिरिक्त मतदाता हैं, वो कहां से आए हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनाव आयोग की भी आलोचना की है। उन्होंने चुनाव आयुक्त के चयन का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा, “महाराष्ट्र (Maharashtra) की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी गंभीर अनियमितताओं को दर्शाती है। निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी की जीत का अंतर मतदाता सूची में जोड़े गए अंतर के बराबर है।”
Tag: #nextindiatimes #ECI #RahulGandhi