41 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

अमेरिका ने भारतीय प्रवासियों को वापस भेजना किया शुरू, पहली फ्लाइट भारत रवाना

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आदेश के बाद अमेरिका ने आप्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सामूहिक निर्वासन शुरू किया है। इसी के तहत अमेरिका (America) से सोमवार को एक अमेरिकी सैन्य विमान प्रवासियों (US military plane) को लेकर भारत के लिए रवाना हो गया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि सी-17 सैन्य विमान प्रवासियों को लेकर रवाना हुआ है।

यह भी पढ़ें-ट्रंप के फैसले से बांग्‍लादेश को तगड़ा झटका, हजारों लोग हुए बेरोजगार

अधिकारी ने बताया कि यह विमान कम से कम 24 घंटे से पहले नहीं पहुंचेगा। अमेरिकी (America) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की वॉइट हाउस में वापसी के बाद से यह भारत में पहला निर्वासन होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी-अपनी बातचीत के दौरान अमेरिका में भारतीयों के अवैध रूप से पहुंचने को लेकर चिंता जताई है।

इसके पहले भारत ने देश से जाने वाले अवैध प्रवासियों को वापस लेने पर सहमति जताई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत 18000 अवैध आप्रवासियों को वापस लेगा। ट्रंप प्रशासन (Donald Trump) ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान में सहायता के लिए अमेरिकी सेना से मदद मांगी है। इसके लिए अमेरिका (America) और मेक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं।

America प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमान का उपयोग किया जा रहा है और उन्हें रखने के लिए सैन्य अड्डे खोले हैं। निर्वासन उड़ानों से अवैध चिह्नित किए गए प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास पहुंचाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सबसे दूर स्थान होगा, जहां डिपोर्टेशन फ्लाइट जाएगी।

Tag: #nextindiatimes #America #DonaldTrump

RELATED ARTICLE