27 C
Lucknow
Sunday, February 2, 2025

महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी पर अमृत स्नान की तैयारी पूरी, खोले गए सभी पांटून पुल

Print Friendly, PDF & Email

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) महाकुंभ मेला 2025 (Mahakumbh) के तीसरे और महत्वपूर्ण स्नान पर्व वसंत पंचमी (Basant Panchami) अमृत स्नान को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को पूरा कराया गया है। मौनी अमावस्या के दौरान 13 अखाड़ों के समय में बदलाव किया गया था। मकर संक्रांति अमृत स्नान पर्व के दौरान निर्धारित समय से सभी अखाड़ों के एक घंटे पहले स्नान के लिए निकलने का समय निर्धारित किया गया।

यह भी पढ़ें-बसंत पंचमी पर अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शहर में नो एंट्री

आम श्रद्धालुओं को फायदा पहुंचाने के लिए इंतजाम किए गए लेकिन मौनी अमावस्या अमृत स्नान शुरू होने से पहले प्रयागराज में (Mahakumbh) भगदड़ की घटना से बवाल मच गया। घटना में 30 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हो गए। इस घटना के कारण निर्धारित समय से करीब 10 घंटे की देरी से अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू हुआ। अब बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर अमृत स्नान के लिए समय सारणी का निर्धारण कर दिया गया है।

प्रयागराज महाकुंभ नगर (Mahakumbh) में जोनल प्लान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता तरीके से लागू किया गया है। इसी में से एक अखाड़ों के अमृत स्नान के समय में बदलाव के रूप में सामने आया है। मकर संक्रांति पर महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा सुबह 5:15 बजे शिविर से निकला था। वहीं इस बार अखाड़ों की संगम यात्रा सुबह 4:00 बजे ही शिविर से निकलेगी। सुबह 5:40 बजे तक स्नान पूरा कर लेगा।

वहीं वसंत पंचमी (Basant Panchami) अमृत स्नान को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं, प्रशासनिक तैयारियों को पूरा कराया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं प्रयागराज पहुंच तैयारियों की समीक्षा की है। महाकुंभ 2025 का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान सोमवार को होना है। इसको लेकर सभी अखाड़ों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अखाड़ों में रथ और पालकी को सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी महामंडलेश्वर इस (Mahakumbh) स्नान में शामिल होंगे। तय किए गए समय पर ही अखाड़ों का अमृत स्नान होगा। बसंत पंचमी पर सुबह चार बजे से अखाड़ों का शिविर से प्रस्थान शुरू हो जाएगा।

Tag: #nextindiatimes #Mahakumbh #BasantPanchami

RELATED ARTICLE

close button