मेष:मेष राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और कार्यक्षेत्र में आपकी अनुकूलता बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगी और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभ देंगे और आपको तरक्की प्रदान करेंगे। आपके धन और पुरूषार्थ के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपका दिन परिवार के लोगों के साथ शानदार बीतेगा।
वृषभ :वृष राशि के लोगों को कोई भी काम बिना सोचे नहीं करना चाहिए। जमीन जायदाद के मामले में किसी विवाद में आपकी हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़तापूर्वक रखने में कामयाब होंगे। रात का समय आनंद में बीतेगा और कारोबार में सफलता प्राप्त होगी। आपका दिन मौज मस्ती में बीतेगा। आपको नजदीक की यात्रा भी सावधानीपूर्वक करने की सलाह है।
मिथुन :सितारे कहते हैं आज का दिन मिथुन राशि के लिए जातकों के लिए लाभप्रद होगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार दूसरे भाव में होने से जा रहा है। ऐसे में आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन कमाई के लिए आज आप प्रयास भी खूब करेंगे। मेहनत का आपको भाग्य भी साथ देगा। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। नौकरी में आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा और आप भविष्य के लिए योजना पर भी विचार करेंगे। गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
कर्क :कर्क राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा और आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको अपने ननिहाल पक्ष के लोगों से प्रेम की प्राप्ति होगी। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें तो आपको आशीर्वाद प्राप्त होगा।
सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।
कन्या:कन्या राशि के लेागों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके जीवन में चल रहे विवादों का अंत होगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। आपके घर में किसी कारण से विवाद बढ़ सकता है। आपके सारे काम बन जाने से आपको खुशी होगी और लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे।
तुला:तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ सकता है। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी। शाम के वक्त किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपको खुशी होगी और आपकी तरक्की होगी।
वृश्चिक :अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी परिचित की मदद मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपको चीजें स्पष्टता से समझ में आ जाएंगी। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और व्यापार विस्तार की योजना भी बनाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को कल कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा और उनके सहयोग से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और माता पिता के साथ आपके संबंध पहले की तुलना में अधिक मजबूत होंगे।
धनु:आज धनु राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपकी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको आज शिक्षकों और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। आज आपके अंदर दान और परोपकार की भावना भी विकसित होगी जिसके कारण आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों पर खर्च करेंगे। शाम के समय आपको पेट दर्द, थकान, सिरदर्द, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत और धन खर्च का ध्यान रखना होगा।
मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम में विघ्न बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज किसी बुजुर्ग की सेहत को लोग चिंता हो सकती है। आज शाम को आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। यदि आपका मकान, दुकान आदि से संबंधित कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है।
कुंभ :कुंभ राशि के लेागों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपको बुद्धि विवेक से कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आपका कोई भी नया प्रयोग सफल होगा और आपकी तरक्की होगी। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। परिजनों से सावधान रहें वरना कोई आपको धोखा दे सकता है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपको कहीं जरूरी काम से जाना पड़ सकता है।
मीन:मीन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका बहुत समय से लटका कोई कार्य पूर्ण हो सकता है। किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात में प्रियजनों और परिजनों से हास्य बढ़ेगा और आपके संबंधों में लाभ होगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)