मेष:मेष राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने सभी महत्वपूर्ण काम दिन के पहले भाग में कर लेना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में अप्रत्याशित रूप से चीजें बदल सकती हैं। कारोबार में आज लाभ पाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। किसी न किसी तकनीकी समस्या का आपको सामना करना पड़ सकता है। अपनी कार्ययोजना पर आपको लगन पूर्वक काम करना होगा किसी से तब तक कोई बात नहीं बताएं जबतक आपका काम पूरा न हो जाए नहीं तो आपका काम आज अटक सकता है।
वृषभ :वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्य व्यवसाय में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। पूर्व में किए परिश्रम और प्रयास का आपको लाभ मिलेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल प्रतीत होगा। आप आज किसी शुभ कार्य से यात्रा कर सकते हैं अथवा शुभ काम में शामिल हो सकते हैं। आपके हाथों आज कुछ पुण्य कर्म भी हो सकता है। अगर पारिवारिक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस में प्रोत्साहन मिल सकता है और मनपसंद काम भी दिया जा सकता है।
मिथुन :मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा किसी अचानक आने वाली समस्या की वजह से आप चिंतित होंगे और मानसिक रूप से परेशान भी हो सकते हें। आपके लिए सलाह है कि दिन के पहले भाग में ही तेजी से काम को निपटाने का प्रयास करें। आपके लिए सलाह है कि, आज आप विरोधी और शत्रु की आलोचना पर ध्यान नहीं दें, क्योंकि लोग आपकी सफलता से मन ही मन जल रहे होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के मन में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी जिन पर काम करेंगे तो दीर्घकालीन सफलता पा सकेंगे।
कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपको आज सूझबूझ के साथ चलना होगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपकी उलझन बढ़ सकती है। फैसला कुछ समय के लिए टल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके विरोधी और शत्रु आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क और सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को आज इच्छानुसार परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।
सिंह : सिंह राशि से आज चंद्रमा तीसरे उपरांत चौथे भाव में संचार करते हुए बताते हैं कि यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कारोबार बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी। किसी से अगर आप पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, नहीं तो आपको इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होता नजर आ रहा है। अगर आप आज कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो अचानक वाहन खराब हो जाने से खर्च भी बढ़ सकता है।
कन्या: कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से अटके धन की प्राप्ति होगी और जो भी योजनाएं, धन की वजह से अटकी हुई थी, वह पूरी होती नजर आएंगी। लव लाइफ में चल रही गलतफहमी दूर होगी और अपने रिश्ते के बारे में घर वालों को जानकारी देने की प्लानिंग भी करेंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे और आपको निवेश संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलेगी। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा और वहीं नौकरी करने वालों को कल अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा।
तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं लव लाइफ भी आज आपकी सुखद और आनंददायक रहेगी।
वृश्चिक : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सुखद होगा। आज आपको कुछ पुराने विवादों से राहत मिलेगी। नौकरी में अगर आपका अपने किसी सहकर्मी से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच तालमेल बढेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।
धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।
मकर :मकर राशि वालों को आज लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी महसूस होगी। यदि आप पर पहले कोई कर्ज था तो आज उसे चुकाने में सफल रहेंगे। दोस्त के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं लेकिन उसमें भी आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। खान-पान को लेकर सावधान रहें अन्यथा पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। शाम का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।
कुंभ :कुंभ राशि के सितारे बताते हें कि जो लोग राजनीति में आने के लिए प्रयास उन्हें आज कुछ नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी सहभागिता बढ़ेगी और आपको सम्मान मिलेगा। आज आपकी किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। अगर आज आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जाने की योजना बनाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप रोमांचक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। आज आपको सरकार द्वारा सम्मानित किये जाने की भी संभावना नजर आ रही है।जीवनसाथी को शाम के समय शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।
मीन:आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज मेहनत के अनुसार पूरे दिन लाभ भी मिलता रहेगा। आप आज अपने शौक और जरूरत पर धन खर्च करेंगे। बच्चों के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। छोटी मोटी समस्या जानकर सेहत की अनदेखी करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। आज का दिन वैवाहिक जीवन के मामले में आनंददायक रहेगा। आपको आज उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)