33.6 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

शंभू बाॅर्डर से वापस लाैटा किसानों का जत्था, मौके पर पहुंचे सरवन सिंह पंढेर

हरियाणा। शंभू बॉर्डर (Shambhu border) से आज दिल्ली कूच के लिए किसानों का जत्था आगे बढ़ा था। आगे बढ़ रहे किसानों (farmers) को पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। शंभू बाॅर्डर (Shambhu border) पर पुलिस की तरफ से आंसू गैस (Tear gas) के गोले फेंके गए। जिससे कई किसान घायल हो गए। जिसके बाद किसान शंभू बाॅर्डर से वापस लाैट गए हैं।

यह भी पढ़ें-शंभू बॉर्डर पर किसानों ने तोड़ी बैरिकेटिंग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

बता दें किसानों (farmers) को शांत रखने के लिए हरियाणा (Haryana) सरकार द्वारा गोले दागने से पहले फूलों की वर्षा की गई थी। परंतु किसानों का कहना है कि हरियाणा प्रशासन द्वारा फेंके गए फूलों में केमिकल मिलाया गया था, जिससे हमारे किसान घायल हुए हैं। 12 बजे से 4 बजे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थिति अभी भी शांतिपूर्ण है और कुछ ही देर में किसान नेताओं द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करके आगे की स्थिति के बारे में किसानों (farmers) द्वारा बताया जाएगा।

किसान नेता सरवण सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) माैके पर पहुंचे। वे किसानों को वापस लेने आए हैं। उधर बैरिकेडिंग के पास बैठे कुछ किसानों का एक आरोप है कि हरियाणा सरकार द्वारा फूल फेंके गए जिसमें केमिकल मिला हुआ था, इससे उनकी तबीयत खराब हुई है। जिससे भी किसान (farmers) जख्मी हुए हैं। अब तक कुल 4 किसान ज़ख्मी हुए है जिन्हें राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर (Sarwan Singh Pandher) ने कहा कि हमने आज का जत्था वापस लेने का निर्णय लिया है, आंदोलन जारी रहेगा। एक किसान PGI चला गया है, 8-9 किसानों जख्मी हुए हैं। मीटिंग करने के बाद आपको आगे का कार्यक्रम बताएंगे। फूलों के दो मिनट बाद हमारे ऊपर आंसू गैस फेंके, रबड़ की गोली चलाई। हमारे भोले-भाले किसानों (farmers) को जाल में फंसाकर ये धोखा किया गया।

Tag: #nextindiatimes #farmers #Shambhuborder

RELATED ARTICLE

close button