13 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

सस्पेंस खत्म! फडणवीस संभालेंगे महाराष्ट्र की कमान, ये होंगे डिप्टी सीएम

नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर नौ दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। सूत्रों ने बताया कि 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी BJP के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) मुख्यमंत्री होंगे, जबकि शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार (Ajit Pawar) उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

यह भी पढ़ें-कैश कांड में BJP नेता विनोद तावड़े पर दर्ज हुई FIR, 9 लाख नकद जब्त

सूत्रों के मुताबिक निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) भाजपा आलाकमान की मांग मानकर (Maharashtra) सीएम की कुर्सी छोड़ने को तैयार हो गए थे लेकिन नाराजगी के चलते मंत्री बनने से इनकार कर रहे थे। आखिरकार भाजपा नेता गिरीश महाजन की मध्यस्थता के बाद वे डिप्टी सीएम बनने को राजी हो गए हैं। माना जा रहा है कि शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग जैसे बड़े मंत्रालय दिए जा सकते हैं, जबकि अजित पवार को वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना है। गिरीश महाजन की बैठक और शिंदे गुट के सांसदों के अनुरोध के बाद महायुति का संकट सुलझ गया है।

सूत्रों ने बताया कि शिंदे मंगलवार दोपहर ठाणे से मुंबई के वर्षा बंगले जाएंगे और अगले तीन दिनों तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाएंगे। मंगलवार दोपहर तक महायुति के नेता आजाद मैदान जाएंगे और निरीक्षण करेंगे, जहां पांच दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है। इससे पहले दिन में BJP ने महाराष्ट्र (Maharashtra) विधायक दल की बैठक के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा था कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर गुरुवार को शाम पांच बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे। समारोह में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेता और भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 से 24 दिसंबर तक चलने की संभावना है।

Tag: #nextindiatimes #BJP #Maharashtra

RELATED ARTICLE

close button