28.3 C
Lucknow
Sunday, April 20, 2025

झारखंड में NDA को झटका, महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत की ओर महायुति

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र और झारखंड (Jharkhand) में हुए विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती आज जारी है। रुझानों में महाराष्ट्र (Maharashtra) में महायुति गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। इसमें BJP अकेले बहुमत के आंकड़े के करीब है। वहीं, झारखंड में एनडीए (NDA) को बड़ा झटका लगा है। यहां जेएमएम गठबंधन आगे चल रहा है।

यह भी पढ़ें-यूपी उपचुनाव में BJP की बढ़त, अखिलेश की साइकिल पर लग गया ब्रेक

महाराष्ट्र में जहां 288 विधानसभा सीटें हैं, वहीं झारखंड में 81 सीटें हैं। दोपहर तक साफ हो जाएगा कि दोनों राज्यों में किसकी सरकार बन रही है। महाराष्ट्र विधानसभा बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 217 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि महाविकास अघाड़ी 58 और अन्य 12 सीटों पर आगे चल रहे हैं। मतगणना में BJP के 123 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जबकि शिंदे गुट के 56 और अजित पवार की एनसीपी के 36 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस 20, शरद पवार की एनसीपी 12 और शिवसेना यूबीटी 23 सीटों पर आगे चल रही है जबकि अन्य 3 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

झारखंड (Jharkhand) में 81 सीटों पर हुए 2024 विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में जहां कड़ी टक्कर दिख रही थी, वहीं ‘भारत’ गठबंधन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। बीजेपी को झटका लगता दिख रहा है। एक तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का गठबंधन है, तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP), ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP-रामविलास) का गठबंधन है।

ईवीएम और मतपेटियों से निकलने वाले वोट तय करेंगे कि राज्य में अगले 5 साल के लिए एक बार फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार चलेगी या फिर एनडीए का राज चलेगा। फिलहाल झारखंड (Jharkhand) में इंडिया गठबंधन 50 और NDA 29 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि अन्य 2 सीटों पर आगे चल रही है।

Tag: #nextindiatimes #NDA #Jharkhand #Maharashtra

RELATED ARTICLE

close button