28.7 C
Lucknow
Sunday, April 20, 2025

IPL ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत के खुलासे से मचा बवाल, बोले-‘पैसे को लेकर…’

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) की नीलामी से पहले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रिटेन नहीं किया था। पंत टीम के कप्तान थे और उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर (wicketkeeper) माना जाता है। अब पंत आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में हिस्सा लेंगे। उससे पहले लगातार इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने दिल्ली कैपिटल्स से नाता क्यों तोड़ा?

यह भी पढ़ें-IPL 2025: मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेगा ये खिलाड़ी, रोहित शर्मा पर हुई पैसों की बारिश

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अब दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पोस्ट करके साफ किया कि उन्होंने पैसों के लिए इस आईपीएल (IPL 2025) टीम दिल्ली कैपिटल्स को नहीं छोड़ा है। पंत ने स्टार स्पोर्ट्स के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी जिसमें सुनील गावस्कर आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी से पहले दिल्ली द्वारा अपने कप्तान को रिटेन न करने के पीछे का कारण बता रहे थे।

वीडियो में सुनील गावस्कर ने कहा कि उनका मानना ​​है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज की रिटेंशन फीस को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच मतभेद हो सकता है। गावस्कर ने इस दौरान यह भी कहा कि कैपिटल्स 25 और 26 नवंबर को होने वाली मेगा नीलामी में पंत को वापस खरीदने की कोशिश करेगी।

वीडियो में सुनील गावस्कर ने कहा कि उनका मानना ​​है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज की रिटेंशन फीस को लेकर दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच मतभेद हो सकता है। गावस्कर ने इस दौरान यह भी कहा कि कैपिटल्स 25 और 26 नवंबर को होने वाली मेगा नीलामी में पंत को वापस खरीदने की कोशिश करेगी। गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए डेब्यू किया था।

Tag: #nextindiatimes #IPL2025 #RishabhPant

RELATED ARTICLE

close button