40.5 C
Lucknow
Sunday, April 20, 2025

10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, प्रियंका गांधी की साख दांव पर

स्पोर्ट्स डेस्क। देश के 10 राज्यों की 32 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव (By-elections) हो रहे हैं। इसमें केरल की वायनाड (Wayanad) की लोकसभा सीट भी शामिल है। इनमें से कुछ सीटें विधायकों के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थीं, जबकि कुछ सीटों पर विधायकों का निधन हो गया था। आज हो रहे उपचुनावों में वायनाड का चुनाव (Voting) काफी अहम है, जहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस को बड़ा झटका, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान अजित पवार की पार्टी में शामिल

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, झारखंड (चरण-1) में सुबह 9 बजे तक 13.04% मतदान (Voting) हुआ है। भारत के चुनाव आयोग (Election Commission) के अनुसार, वायनाड में सुबह 9 बजे तक 13.04% मतदान (Voting) हुआ है। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नोवामुंडी प्रखंड के ताड़ेया बूथ केंद्र संख्या 85 बदले जाने से नाराज मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया। मतदाता बूथ केंद्र के बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीण मतदाताओं ने बताया कि ताड़ेया उत्क्रमित मिडिल स्कूल बूथ केंद्र को नक्सल प्रभावित इलाके बताकर दुधबिला उत्क्रमित मिडिल स्कूल बूथ केंद्र कर दिया गया है।

32 सीटों पर हो रहे उपचुनाव (By-elections) को भाजपा और कांग्रेस के लिए बड़ी अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। कर्नाटक में जेडीएस नेता निखिल कुमारस्वामी चन्नपटना से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट उनके पिता और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई है। भाजपा ने शिगगांव से पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बेटे भरत बोम्मई को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार यासिर अहमद खान पठान से होगा।

बिहार में तरारी, इमामगंज, रामगढ़ और बेलागंज सीटों पर उपचुनाव हैं। मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर भी मतदान (Voting) हो रहा है। बुधनी सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा के लिए चुने गए हैं और अब केंद्रीय कृषि मंत्री हैं। पश्चिम बंगाल में 6 सीटों पर वोटिंग (Voting) जारी है।

Tag: #nextindiatimes #Voting #Byelections

RELATED ARTICLE

close button