मेष:मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन परिश्रम भी खूब करना होगा जिससे आप आप थकान महसूस करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्तता के कारण आज आपको कुछ जरूरी पारिवारिक कार्यों को टालना पड़ सकता है। अगर आपका कोई सरकारी काम है तो उसमें आपको आज सफलता मिल जाएगी। आपको आज अपने खानपान का ध्यान रखना होगा। आपके लिए सलाह है कि ऑफर से चक्कर में बेमतलब की खरीदारी से बचें नहीं तो बजट खराब हो सकता है।
वृषभ :आज वृषभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपको किसी पारिवारिक कारणों की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है लेकिन जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे तो आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। आपको आज बिजनेस में काफी व्यस्त रहना होगा। कुछ नए क्लाइंट बनाने में भी आपको आज सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ अचानक से मिल सकता है। छात्रों का मन विचलित रहेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो परेशानी हो सकती है, सामान और वाहन का ध्यान रखें। आपके लिए सलाह है कि नए काम में हाथ डालने की बजाय जो चल रहा है उसे ही ढंग से करें और अधूरे काम को निपटाएं।
मिथुन :मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान जरूर रखना चाहिए। वैसे आज आप परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में कमाई तो आपकी बनी रहेगी लेकिन साथ में खर्च भी आज आपका बना रहेगा। आपको अपने कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज किसी सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनका प्रयास सफल हो सकता है।
कर्क :आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
सिंह :आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या:कन्या राशि के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में अनुकूल रहेगा। आपको आज बिजनेस में अच्छी कमाई होने से खुशी होगी। आपने पूर्व में जो निवेश किया है उसका आपको बेहतर परिणाम मिलेगा। अगर जीवनसाथी के साथ कोई तनाव चल रहा है तो वह खत्म हो जाएगा और आपके बीच प्रेम बना रहेगा। आज अगर आप किसी रियल एस्टेट में निवेश करने की सोच रहे हैं तो वह भी आपको लाभ देगा। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अच्छा है। प्रेमी के रोमांटिक समय बिताएंगे। उपहार की भी प्राप्ति होगी।
तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं लव लाइफ भी आज आपकी सुखद और आनंददायक रहेगी।
वृश्चिक : आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज लालच से बचना होगा नहीं तो लाभ के बजाय आपको नुकसान हो सकता है। आज घरेलू कार्यों की वजह से भी आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। भाइयों से आपके रिश्ते मधुर रहेंगे और इनसे आपको आज पूरा सहयोग भी मिलेगा। किसी पूर्व परिचित से मिलकर आपको आज खुशी मिलेगी। लव लाइफ के मामले में आपको आज संयम से रहना होगा नहीं तो प्रेमी से कहासुनी हो सकती है।
धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।
मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
कुंभ :कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज शुभ रहने वाला है। आप आज दान पुण्य के काम भी करेंगे। आज आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढेगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपकी पहचान का दायरा बढेगा। अगर आप आज कोई प्रॉपर्टी क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं तो हर पक्ष का ध्यान से अध्ययन करें क्योंकि इस मामले में दिन बहुत अनुकूल नहीं है। वैसे आज कारोबार में कुंभ राशि के जातकों की अच्छी कमाई होगी।
मीन:मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज परिस्थितियां थोड़ी नरम गरम रहने वाली हैं। क्रोध आज आपको अधिक आएगा क्योंकि किसी बात से आपका मूड खराब रह सकता है। वैसे आज कारोबार में लाभ होने से शाम तक मीन राशि के व्यापारियों का मूड हरा हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातको को भी आज आर्थिक लाभ मिल सकता है और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ नोकझोंक होने की आशंका है। कोई जरूरी काम निकट संबंधियों की मदद से पूरा हो जाएगा।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)