मेष:आज आपका दिन अच्छा व खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल जाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिलाएगा। काम में आप आज व्यस्त रह सकते हैं। अचानक किसी रिश्तेदार से सम्पर्क हो सकता है व कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। समय का सदुपयोग करने तथा अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ :आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। पूर्व नियोजित कोई बड़ा काम पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की पूरी संभावना है।
मिथुन :मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान जरूर रखना चाहिए। वैसे आज आप परिवार और दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में कमाई तो आपकी बनी रहेगी लेकिन साथ में खर्च भी आज आपका बना रहेगा। आपको अपने कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आज किसी सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं आज उनका प्रयास सफल हो सकता है।
कर्क :आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना कर सकते हैं। आसपास का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान उत्तम रखना चाहिए। माता-पिता अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे जिससे परिवारिक महौल खुशनुमा रहेगा। आपको बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।आप थोड़े भावुक होंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
सिंह :आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और भी बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।
कन्या:आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कहीं घूमने की योजना करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घर में सबके साथ किसी जरूरी मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं लव लाइफ भी आज आपकी सुखद और आनंददायक रहेगी।
वृश्चिक : आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बात कर के खुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। कार्य पूरे होने के बाद आप बढ़िया महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मामले पर पिता से सलाह करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी।
धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।
मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
कुंभ :आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के किसी भी सदस्य से मधुर व्यवहार बनाए रखें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में रह सकते हैं। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। किसी काम से भागदौड़ अधिक हो सकती है, इससे आप थकान महसूस करेंगे। आपको आसपास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है। किसी निकट संबंधी की चिंता सता सकती है। कुछ लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।
मीन:मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन सुख और आनंद से व्यतीत होगा। आज आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका जीवनसाथी आपसे समझदारी से बात करेगा और आपकी समस्याओं को सुलझाने में आपका साथ देगा। आपको अपने काम में अच्छा सहयोग मिलेगा और आप अपने प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आपके व्यापार में काफी प्रगति होगी और आप अपने व्यापार को को विस्तार देने की योजना बना सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope
(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुक व ट्विटर पर हमें फॉलो करें)