22 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

AAP सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, भड़के मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी हुई। आप नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने इसकी जानकारी दी है। बता दें संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) पंजाब से आप के राज्यसभा सांसद हैं।

यह भी पढ़ें-पंजाब में AAP और शिअद नेताओं में झड़प, एक उम्मीदवार को लगी गोली

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने एक्स पर पोस्ट किया- आज फिर मोदीजी ने अपने तोता मैना को खुला छोड़ दिया है। आज सुबह से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है। पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया। कहीं भी कुछ भी नहीं मिला लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जाएंगे। लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे। आप (AAP) सांसद संजीव अरोड़ा ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा- मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। तलाशी अभियान के कारण के बारे में निश्चित नहीं हूं। एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और सुनिश्चित करूंगा कि उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जाए।

बता दें ईडी (ED) ने कई आप नेताओं पर शिकंजा कसा है। इससे पहले जांच एजेंसी ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), सत्येंद्र जैन, संजय सिंह सहित तमाम नेताओं पर कार्रवाई की है। सत्येंद्र जैन को छोड़कर सभी नेता फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे हैं। शराब घोटाला मामले में ईडी (ED) के साथ-साथ सीबीआई भी कार्रवाई कर रही है।

Tag: #nextindiatimes #ED #AAP #ManishSisodia

RELATED ARTICLE

close button