43.1 C
Lucknow
Monday, April 21, 2025

हरियाणा में वोटिंग के बीच BJP ने सावित्री जिंदल समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला

हरियाणा। हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया चल रही है लेकिन इसी बीच भाजपा (BJP) ने एक बड़ा एक्शन लिया है। हरियाणा चुनाव में बीच वोटिंग बीजेपी ने सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) को पार्टी से निकाल दिया है। सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) हिसार (Hisar) सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। उनके साथ पार्टी ने तीन अन्य नेताओं को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

यह भी पढ़ें-Haryana Elections 2024: बागियों ने ही बढ़ाई टेंशन, मनाने में जुटी भाजपा

हरियाणा बीजेपी (Haryana BJP) अध्यक्ष ने कहा है कि ये चारों नेता निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हीं 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। हरियाणा में भाजपा (Haryana BJP) ने सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) के अलावा गौतम सरदाना, तरुण जैन और अमित ग्रोवर भी पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि सावित्री जिंदल हिसार (Hisar) से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं थी।

सावित्री देश ही नहीं एशिया की सबसे अमीर महिला हैं। उनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) के सामने बीजेपी ने कमल गुप्ता को टिकट दिया है। कांग्रेस ने हिसार से रामनिवास राड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी के पूर्व मेयर गौतम सरदाना और पूर्व जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हिसार (Hisar) सीट पर निर्दलीयों ने बीजेपी (BJP) की मुश्किलें बढ़ा रखी है।

इसके अलावा हिसार जिंदल परिवार का गढ़ रहा है। 1968 में ओम प्रकाश जिंदल ने यहां से चुनाव लड़ा था। 1977 में ओम प्रकाश जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़े थे। सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) 2005 में ओम प्रकाश जिंदल के निधन के बाद राजनीति में आईं और दो बार विधायक और मंत्री रहीं। 2014 में चुनाव हारने के बाद वह 10 साल राजनीति से दूर रहीं।

Tag: #nextindiatimes #BJP #Election #SavitriJindal

RELATED ARTICLE

close button