27 C
Lucknow
Saturday, May 9, 2026

हरियाणा में BJP की दूसरी लिस्ट जारी, विनेश के खिलाफ उतारा ये उम्मीदवार

हरियाणा। हरियाणा (Haryana) विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। ज्ञात हो कि पिछली बार हरियाणा (Haryana) में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों (candidates) का एलान किया था। इस तरह अब भाजपा (BJP) ने प्रदेश की 88 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-BJP नेता के बेटे की तेज रफ्तार ऑडी ने कई गाड़ियों को रौंदा, पिता बोले ये बात

इस सूची में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा (BJP) ने राई से कृष्णा गहलावत और पटौदी से बिमला चौधरी को मैदान में उतारा है। योगेश बैरागी की सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) से होगी। विनेश (Vinesh Phogat) ने छह सितंबर को खिलाड़ी बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस (Congress) ज्वाइन की थी।

भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा अधिसूचित सूची में राज्य की 21 विधानसभा (assembly) सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची के अनुसार मनीष ग्रोवर रोहतक से, संजय सिंह नूंह से और ऐजाज खान पुनाहना से चुनाव लड़ेंगे। पवन सैनी नारायणगढ़ से, सतपाल जांबा पुंडरी से और देवेंद्र कौशिक गन्नौर से चुनाव (election) लड़ेंगे।

हरियाणा (Haryana) विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। जहां पहले चुनाव की तारीख एक अक्टूबर थी। उसे बदलकर 5 अक्टूबर कर दिया गया है। वहीं विधानसभा चुनाव (assembly elections) के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा में मौजूदा सरकार (government) का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा।

Tag: #nextindiatimes #Haryana #BJP #VineshPhogat

RELATED ARTICLE