37 C
Lucknow
Tuesday, April 22, 2025

बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

मेष:मेष राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। बिना किसी वजह के आपके काम में बाधा पड़ने से मन खराब हो सकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा। मन प्रसन्‍न होगा।

वृषभ : वृष राशि के लोगों के लिए दिन सावधानी से बिताने का है। किसी मामले में अधिक उत्‍साह से आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी में आपके ऊपर दबाव रहेगा और आपको रोजाना की तुलना में अधिक काम करना पड़ेगा। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें। किसी मामले में धन का निवेश करने से पहले अच्‍छे से सोचविचार कर लें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

मिथुन :मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन करियर और कारोबार के मामले में मिलाजुला रहेगा। आपको मान सम्‍मान की प्राप्ति होगी और भाग्‍य आपका साथ देगा। अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके द्वारा किये गये कार्यों का ऑफिस में विरोध हो सकता है। किसी मामले में आपके लिए सलाह देना या फिर प्रतिक्रिया व्‍य‍क्‍त करना नुकसानदेह हो सकता है। अपने काम पर फोकस करें।

कर्क :आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों की मदद से किसी काम में आगे बढ़ेंगे और इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों के साथ आज बहस में नहीं पड़ना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी होगी। अगर आपने अपना कोई राज छिपाकर रखा था तो वह आज लोगों के सामने उजागर हो सकता है, इसलिए सतर्कता बनाए रखें। वैसे अच्छी बात यह है कि आज आपको उपहार स्वरूप कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। 

सिंह :आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर आप अपनी अच्छी सोच का फायदा उठाएंगे और घर में भी कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में आप शामिल हो सकते हैं। आपको आज परिवार में भाई बहनों का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोग अधिकारियों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें पदोन्नति मिल सकती है। अगर आप कोई अच्छी खबर सुनते हैं तो उसे तुरंत दूसरो को न बताएं, नहीं तो खुशी को ग्रहण लग सकता है। 

कन्या: कन्या राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। उत्सव और त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से मन प्रसन्‍न रहेगा और शाम को हर काम से फ्री होकर परिवार के साथ वक्‍त बिताएंगे। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के करियर के मामले में आपको थोड़ी चिंता रहेगी। सही फैसला करें।

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं लव लाइफ भी आज आपकी सुखद और आनंददायक रहेगी।

वृश्चिक : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सुखद होगा। आज आपको कुछ पुराने विवादों से राहत मिलेगी। नौकरी में अगर आपका अपने किसी सहकर्मी से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच तालमेल बढेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ :कुंभ राशि के लोगों को करियर में फोकस के साथ काम करने की जरूरत है। किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। आपके नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। आपको मातृ पक्ष के लोगों से लाभ होगा। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन:मीन राशि के लोगों के लिए लाभकारी समय है। आपको अच्‍छे व्‍यवहार से सब कुछ हासिल होगा। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खानपान में परहेज करना लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम संबंध काफी यथावत रहेंगे। आपके धन में वृद्धि होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button