37 C
Lucknow
Tuesday, April 22, 2025

कन्या समेत इन 5 राशियों का आज होगा भाग्योदय, जरूर पढ़ें राशिफल

मेष:आज मेष राशि के सितारे कहते हैं कि आज आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होने वाली है। आपको कुछ नए वस्त्र और आभूषण भी मिल सकते हैं। संपत्ति में बढ़ोतरी के भी योग दिख रहे हैं। परिवार में किसी से अपने मन की बात कहेंगे तो वह पूरी हो सकती है। आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी रुचि के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। संतान की सफलता से आपको खुशी मिलेगी। किसी पारिवारिक कारण से यात्रा का भी संयोग बनेगा।

वृषभ :आज का दिन वृषभ राशि के लिए अच्छा है आज आप कुछ नया काम चाहें तो शुरू कर सकते हैं। कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने में आप सफल रहेंगे और आपका सामाजिक दायरा आज बढेगा। जिन लोगों के परिवार में किसी तरह का कोई मनमुटाव चल रहा है उनको आज आपस में बैठकर बात सुलझाना चाहिए, बाहरी लोगों को इसमें हस्तक्षेप का मौका न दें। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम परेशानी का सबब बन सकता है, जिसे आपको पूरा करना होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो यह आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा दे सकता है।

मिथुन :आज मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको लेनदेन के मामले में सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। कई पेंडिंग बिल भी आज आपको चुकाने होंगे। वैसे अच्छी बात है कि किसी रिश्तेदार के साथ कोई विवाद चल रहा है तो मामला सुलझ जाएगा। आपके लिए आज जरूरी है कि अपनी बुद्धि से काम लें और दूसरों की सलाह और बातों को मानने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर लें। आज आपको कुछ कानूनी मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए नियम कायदे के पालन करें। अगर आप किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो उधार बिल्कुल न लें, नहीं तो चुकाना मुश्किल हो जाएगा।

कर्क :आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों की मदद से किसी काम में आगे बढ़ेंगे और इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों के साथ आज बहस में नहीं पड़ना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी होगी। अगर आपने अपना कोई राज छिपाकर रखा था तो वह आज लोगों के सामने उजागर हो सकता है, इसलिए सतर्कता बनाए रखें। वैसे अच्छी बात यह है कि आज आपको उपहार स्वरूप कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। 

सिंह :आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर आप अपनी अच्छी सोच का फायदा उठाएंगे और घर में भी कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में आप शामिल हो सकते हैं। आपको आज परिवार में भाई बहनों का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोग अधिकारियों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें पदोन्नति मिल सकती है। अगर आप कोई अच्छी खबर सुनते हैं तो उसे तुरंत दूसरो को न बताएं, नहीं तो खुशी को ग्रहण लग सकता है। 

कन्या: कन्या राशि वालों के परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, जिससे देखकर आप बहुत प्रसन्न महसूस करेंगे और घर के लिए किसी खास चीज की खरीदारी भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मीठी मीठी बातें करते नजर आएंगे, जिससे आपके रिश्ते में सुधार और मजबूती आएगा। राजकीय धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं और कहीं से अटके धन की प्राप्ति भी होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए शिक्षकों के सहयोग की आवश्यकता होगी। 

तुला: तुला राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपकी राशि में चंद्रमा का प्रवेश होने वाला है। ऐसे में आज आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किया गए आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में आज आपका तालमेल बढिया रहेगा। आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग नाराज चल रहे हैं उनसे भी आपका संबंध सुधरेगा। अधिकारी वर्ग से आपको नौकरी में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं लव लाइफ भी आज आपकी सुखद और आनंददायक रहेगी।

वृश्चिक : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सुखद होगा। आज आपको कुछ पुराने विवादों से राहत मिलेगी। नौकरी में अगर आपका अपने किसी सहकर्मी से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच तालमेल बढेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ :कुंभ राशि वाले कल सांसारिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी करेंगे और धर्म कर्म के कार्यों पर धन खर्च भी करेंगे। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह को उपयोगी समझें, इसका भरपूर लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। अगर आपने पहले किसी से धन लिया हुआ है तो कल कर्ज से मुक्ति के आसार नजर आ रहे हैं, उसके बाद भी आपके पास धन की कमी नहीं होगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होने से आपका सम्मान बढ़ेगा और कई खास लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी।

मीन:आज का दिन मीन राशि के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। लेकिन आपको एहतियात के तौर पर जरूरी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके निरंतर प्रयासों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग लेने का मौका मिलेगा और परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार और प्रोत्साहन मिलने से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक तनाव से राहत मिलती दिख रही है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button