27 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

PM मोदी के सम्मान में तिरंगे के रंग में रंगा मॉस्को का ओस्टैंकिनो टॉवर

मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दो दिवसीय दौरे के लिए सोमवार को रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) पहुंचे। जहां एयरपोर्ट (airport) पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी का स्वागत के लिए खुद रूस के प्रधम उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें-PM मोदी से टीम इंडिया की मुलाकात हुई खत्म, शाम को निकलेगी विजय परेड

इस बीच पीएम मोदी (PM Modi) की राजकीय यात्रा के सम्मान में मॉस्को (Moscow) के ओस्टैंकिनो टॉवर (Ostankino Tower) को भारत के तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ओस्टैंकिनो टॉवर (Ostankino Tower) को भारत के तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया है। पीएम मोदी (PM Modi) के रूस दौरे के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओस्टैंकिनो टॉवर रूस के मॉस्को में एक स्वतंत्र टेलीविजन और रेडियो टॉवर है।

इसका डिजाइन आर्किटेक्ट निकोलाई निकितिन ने तैयार किया था। वहीं प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) कार्लटन होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया। पीएम मोदी (PM Modi) 8 और 9 जुलाई को मॉस्को (Moscow) के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। जहां वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

दिल्ली (Delhi) से रवाना होने से पहले अपने बयान में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा, “मैं अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए उत्सुक हूं।” उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 सालों में आगे बढ़ी है, जिसमें व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सुरक्षा, शिक्षा, पर्यटन,संस्कृति और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #PMModi #Moscow

RELATED ARTICLE