43.3 C
Lucknow
Sunday, May 18, 2025

सिद्धार्थनगर: सपा प्रत्याशी के विरोध में ‘बाहरी भागाओ, जिला बचाओ’ प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर। पूरे देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) की बयार चल रही है। कल आम चुनाव के लिए प्रथम चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न हुयी। वहीं आगे के चरणों के मतदान के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार चल रहा है। इसी बीच सिद्धार्थनगर जिले (Dumariyaganj) में ‘बाहरी भागाओ, जिला बचाओ’ (SP) को लेकर विरोध प्रदर्शन (protest) किया गया।

यह भी पढ़ें-एटा: किसान नेता ने आगरा में BSP प्रत्याशी को दिया समर्थन, इस बात से थे नाराज

बता दें कि यह विरोध प्रदर्शन (protest) समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को प्रत्याशी घोषित करने पर हो रहा है। सपा (SP) कार्यकर्ताओं ने लोकसभा 60 डुमरियागंज (Dumariyaganj) के जिला मुख्यालय पर स्थित एक होटल के सामने ‘बाहरी भागाओ’ नारे के साथ प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी (SP) ने जब से बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित किया है तभी से इस फैसले का जगह-जगह विरोध (protest) हो रहा है।

गौरतलब है कि डुमरियागंज (Dumariyaganj) लोकसभा सीट से प्रत्याशी को लेकर सपाई करीब 15 दिन से उहापोह में थे। संतकबीरनगर जिले से दो बार सांसद रह चुके भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी पर सपा (SP) ने भरोसा जताया है। सपा (SP) ने उन्हें डुमरियागंज लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। कुशल तिवारी खलीलाबाद लोकसभा सीट के अंतिम, संतकबीरनगर लोकसभा सीट के पहले सांसद रहे हैं।

बता दें कुशल तिवारी (SP) पिछले 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं। वर्ष 1999 में उन्होंने बलरामपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना पहला चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह वर्ष 2004 में सपा से खलीलाबाद से चुनाव लड़े और हार गए। 2007 में हुए उप चुनाव में बसपा (BSP) प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे और जीत गए। 2009 में भी वह संतकबीनर से सांसद चुने गए। इसके बाद 20014 और 2019 के चुनाव में भी वह खलीलाबाद से बसपा (BSP) प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

(रिपोर्ट-दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #SP #protest #Dumariyaganj

RELATED ARTICLE

close button